फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   राजघाट और माताटीला बांध से छोड़ा गया पानी,,,-City

राजघाट और माताटीला बांध से छोड़ा गया पानी,,,-City

Thu, 30 Aug 2018 01:52 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
राजघाट और माताटीला बांध से छोड़ा गया पानी,,,-City
राजघाट और माताटीला बांध से फिर छोड़ा गया पानी
विज्ञापन

- भोपाल और आसपास क्षेत्रों में बारिश होने से बढ़ा जलस्तर
- बांध पर मनोरम हुआ दृश्य, बढ़ी पर्यटकों की आवाजाही
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
मध्य प्रदेश और ललितपुर के आसपास हुई बारिश के बाद राजघाट और माताटीला बांध के गेट खोलकर दोबारा पानी छोड़ना शुरू कर दिया गया है। इससे बेतवा नदी में पानी का जलस्तर बढ़ने के साथ-साथ बहाव भी तेज हो गया है। बांधों का दृश्य मनोरम हो गया है। इससे पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। बुधवार की सुबह हुई झमाझम बारिश से भी जनपद के अन्य बांधों का जलस्तर बढ़ गया।
विगत 23 अगस्त को मध्य प्रदेश के भोपाल, विदिशा और ललितपुर के आसपास क्षेत्रों में हुई झमाझम बारिश से राजघाट और माताटीला बांध लबालब हो गए थे। ज्यादा पानी को दो दिन तक दोनों बांधों में छोड़ा गया था, इससे बेतवा नदी में तेजी से पानी दौड़ने लगा था। इससे सुकुवां ढुकुवां और पारीछा बांध भी भर गए और बेतवा नदी में आगे की तरफ पानी छोड़ा जाने लगा। मगर, इसके बाद बारिश न होेने पर दोनों बांधों से पानी छोड़ना बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार की रात और बुधवार की सुबह भोपाल और ललितपुर क्षेत्र में बारिश होने पर राजघाट बांध के पांच गेट दोपहर 1.30 बजे और माताटीला बांध के छह गेट सुबह दस बजे तथा छह और गेट शाम पांच बजे खोल दिए गए। शाम पांच बजे के बाद माताटीला बांध के कुल 23 में 12 गेट दो फीट पर खोलकर 42 हजार क्यूसेक पानी बेतवा नदी में छोड़ा जा रहा था। इससे सुकुवां- ढुकुवां और पारीछा बांध से भी पानी छूटना शुरू हो गया है। इससे बेतवा नदी उफान पर है। वहीं, बांधों में बढ़ रहे लगातार पानी को देखते हुए बेतवा नदी बोर्ड ने सिंचाई विभाग को सतर्क रहने के आदेश जारी कर दिए। इसके बाद बेतवा नदी के आसपास बसे गांव के लोगों को सतर्क कर दिया गया। वायरलेस पर पुलिस भी सतर्क हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स..
बुधवार को हुई 25 मिलीमीटर बारिश
बुधवार को झांसी जनपद में 25 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस हिसाब से झांसी जनपद में अभी तक कुल 454 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। वहीं, अब तक ललितपुर में 395, जालौन में 390, बांदा में 758, हमीरपुर में 638, महोबा में 391 और चित्रकूटधाम कर्वी में 565 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।


बांधों की स्थिति
राजघाट बांध का जलस्तर 371 मीटर की तुलना में 370. 50 मीटर, माताटीला बांध का 308.46 की तुलना में 308.03 मीटर, सुकुवां ढुकुवां बांध का 273.71 मीटर की तुलना में 271.36 मीटर, पारीछा बांध 194.65 मीटर की तुलना में 193.12 मीटर भरा हुआ है। इधर, झांसी जनपद में हुई अब तक वर्षा से धसान नदी पर बने पहाड़ी बांध का जलस्तर 195.96 मीटर की तुलना में 195.52 मीटर, लहचूरा बांध का 182.27 मीटर की तुलना में 181.96 मीटर पहुंच गया है। मऊरानीपुर के निकट सपरार नदी पर बने सपरार बांध का जलस्तर 224.64 मीटर व 219.97 मीटर पर पहुंच गया है। पहूज, डोंगरी और खपरार बांध का भी जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

बेतवा मुख्य नहर की स्लोप हुई क्षतिग्रस्त
झांसी। सिंचाई विभाग विभाग की अनदेखी के कारण पारीछा बांध से होकर जाने वाली मुख्य नहर की स्लोप की पिचिंग स्लिप (नहर के दोनों तरफ की दीवार) गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई, इससे नहर में पानी आगे नहीं बढ़ पा रहा है।

पारीछा बांध से बेतवा मुख्य नहर में पानी छोड़ा जाता है। बांध से हाइवे तक दो किलोमीटर की दूरी तक नहर के किनारे बनी खड्डों की पिचिंग स्लिप 23 अगस्त को पानी तेज बहाव के कारण गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। इससे खड्डें और मिट्टी नहर में गिर गई है। इससे नहर का संचालन बंद कर दिया गया है। मजबूरन, पारीछा बांध का नदी में छोड़ा जा रहा है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता झांसी प्रखंड बेतवा नहर संजय कुमार ने बताया कि नहर की पिचिंग स्लिप की मरम्मत का काम शुरू करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed