फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   900 metric tons of fertilizer arrived in Jhansi

Jhansi News: झांसी आई 900 मीट्रिक टन खाद

Wed, 23 Oct 2024 02:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
900 metric tons of fertilizer arrived in Jhansi

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रबी की फसल के लिए जनपद को 900 मीट्रिक टन खाद मिल गई है, जिसका विक्रेताओं के माध्यम से किसानों में वितरण किया जाएगा। इसके अलावा एक-दो दिन के भीतर डीएपी की एक रैक और आने वाली है।

रबी की फसल के दरम्यान किसानों को खाद की किल्लत का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रशासन की और से तैयारियां तेजी से जारी हैं। अक्तूबर, नवंबर व दिसंबर माह में जरूरत के अनुसार खाद की मांग भेजी जा चुकी है। इसी क्रम में मंगलवार को जिले को आईपीएल कंपनी की 900 मीट्रिक टन खाद मिल गई है। जबकि, 3550 मीट्रिक टन पहले से उपलब्ध थी। इसके अलावा 2700 मीट्रिक टन खाद की एक रैक एक-दो दिन में यहां पहुंच जाएगी, जिसका समितियों व इफको के बिक्री केंद्रों माध्यम से वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने बताया कि जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता है। जल्द ही खाद की दो रैक और यहां आ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed