फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   इंटरसिटी की लेटलतीफी पर भड़के यात्री-City

इंटरसिटी की लेटलतीफी पर भड़के यात्री-City

Mon, 27 Aug 2018 03:32 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 03:32 AM IST
विज्ञापन
इंटरसिटी की लेटलतीफी पर भड़के यात्री-City
छह घंटे देर से चली लखनऊ इंटरसिटी, हंगामा
विज्ञापन

झांसी। रक्षाबंधन पर लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस की लेटलतीफी पर यात्रियों ने हंगामा किया। ट्रेन छह घंटे देरी से कानपुर के लिए रवाना हुई, जिस कारण यात्रियों को इंतजार करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। परेशान यात्रियों का धीरज जवाब दे गया तो उन्होंने उरई, कानपुर व लखनऊ जाने के लिए बस का सफर किया।

लखनऊ जाने के लिए झांसी-लखनऊ इंटरसिटी बेहतर ट्रेन मानी जाती है। रविवार को रक्षाबंधन होने के कारण यात्रियों की भीड़ स्टेशन पर उमड़ी। शुरूआत में झांसी-लखनऊ इंटरसिटी दो से ढाई घंटे देरी से जाने की उद्घोषणा हुई। इसके बाद धीरे-धीरे ट्रेन ओर लेट हो गई, जिससे यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। यात्रियों को समझाया गया, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। उरई, कानपुर व लखनऊ जाने वाले यात्रियों की अधिक भीड़ थी। आलम यह था कि ट्रेन में पैर रखने की जगह नहीं थी। ऐसे में लगातार देरी के कारण यात्री परेशान हो गए। कोई सहारा न देख अधिकांश यात्री बस पकड़ने के लिए बस स्टैंड रवाना हो गए। बाद में ट्रेन करीब बारह बजे स्टेशन से लखनऊ के लिए रवाना हुई। शाम करीब सात बजे कानपुर पहुंची। बता दें कि रैक देर में आने के कारण ट्रेन देरी से रवाना हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed