{"_id":"6ab023cedf861554a90463c9","slug":"80-teams-will-develop-business-models-based-on-their-ideas-jhansi-news-c-11-jhs1004-880851-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: 80 टीमें आइडिया से बनाएंगी बिजनेस मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: 80 टीमें आइडिया से बनाएंगी बिजनेस मॉडल
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के इंक्यूबेशन सेंटर ने सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज आयोजित किया। यहां 80 टीमें आइडिया से बिजनेस मॉडल बनाएंगी। एक सप्ताह तक कार्य और मार्गदर्शन के बाद छात्रों की प्रस्तुति का मूल्यांकन होगा।
कार्यक्रम के आयोजन का लक्ष्य प्रधानमंत्री की जन-कल्याणकारी उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाना है। साथ ही प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना है। बताया गया कि शासन द्वारा निर्धारित 13 कार्यक्रमों में से एक के रूप में यह जिम्मेदारी जनपद के इंक्यूबेशन सेंटर को मिली।
इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों के लिए आइडिया से बिजनेस मॉडल चैलेंज-सेवा प्रथम गतिविधि हुई। छात्रों को समाज सेवा से जुड़े नवाचारों पर अपने आइडिया को बिजनेस मॉडल में बदलने का कार्य दिया गया। इसमें जल संरक्षण, कृषि, वेस्ट-टू-वेल्थ और ग्रामीण हेल्थकेयर जैसे विषय शामिल हैं।
विज्ञापन
सेंटर की निदेशक शहनाज अयूब ने बताया कि विद्यार्थी अपने बिजनेस मॉडल का प्रस्तुतीकरण बिजनेस मॉडल कैनवास के नौ घटकों पर करेंगे। मूल्यांकन में नवाचार, सामाजिक प्रभाव, सेवा भाव और व्यावसायिक व्यवहार्यता मुख्य मानदंड हैं। इसका उद्देश्य युवाओं और स्टार्टअप को साथ लाकर जमीनी स्तर पर नए समाधान विकसित करना है।