{"_id":"5b87009142c7924639037ec1","slug":"61535574161-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग बंधु की बैठक-Cordination","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग बंधु की बैठक-Cordination
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्यमियों को मिल सकती हैं मध्य प्रदेश जैसी सुविधाएं
सब हेड... डीएम ने तुलनात्मक चार्ट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
- जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की हुई बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक में बुंदेलखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष हरीमोहन बंसल ने मध्य प्रदेश की तुलना में उद्यमियों को कम सुविधाएं मिलने की बात कही। उन्होंने कहा कि इससे बुंदेलखंड के उद्यमियों को बेहतर माहौल नहीं मिल पा रहा है। यदि ओरछा और झांसी में नियमों को एक कर दिया जाए तो जो भी उद्यमी झांसी में उद्योग लगाने में रुचि नहीं ले रहे हैं, वह आगे आएंगे और उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा।
इस पर जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में उद्यमियों को मिल रहीं सुविधाओं का तुलनात्मक चार्ट बनाकर देने को कहा। उन्होंने बच्चों की सिक्योरिटी को लेकर तैयार एप्लीकेशन को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल करने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों के स्कूल आने- जाने के लिए यदि वाहन में किसी प्रकार की घटना होती है तो उसकी जानकारी तत्काल पुलिस और बच्चों के अभिभावकों को हो जाए।
कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में औद्योगिक क्षेत्र बिजौली में आवंटित भूखंडों पर स्थापित इकाइयों के लीज डीड के निस्तारण के संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक को निर्देश दिए कि तीन दिन में सभी इकाइयों का निरीक्षण करें। डीएम ने सभी उद्यमियों को डिफेंस कॉरिडोर में इकाई लगाने के लिए आमंत्रित किया। स्माल एंड माइक्रो इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने औद्योगिक क्षेत्र बिजौली और ग्रोथ सेंटर में स्ट्रीट लाइट, सड़क आदि जनसमस्याओं के समाधान की मांग की। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का वेब पोर्टल खराब है, इसे जल्द ठीक कराने को कहा गया। इस मौके पर उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार श्रीवास्तव, अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीएसआईडी, चंद्रभान सिंह, अजय पस्तोर, केएम सक्सेना मौजूद रहे।