{"_id":"658f10dde52127b6ca08f856","slug":"568-road-accidents-took-place-in-11-months-252-people-lost-their-lives-jhansi-news-c-360-1-jh11006-2560-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: 11 महीने में हुए 568 सड़क हादसे, 252 लोगों ने गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: 11 महीने में हुए 568 सड़क हादसे, 252 लोगों ने गंवाई जान
Sat, 30 Dec 2023 12:03 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
- सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कमिश्नर ने दिए हादसों को रोकने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। मंडलायुक्त डॉ. आदर्श सिंह की अध्यक्षता में मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। इसमें सड़क हादसों को रोकने और ब्लैक स्पॉट चिह्नित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जानकारी दी गई कि जनवरी से नवंबर 2022 के दौरान झांसी जिले में 514 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं। जिसमें 257 मौत व 318 लोग घायल हुए। वहीं, 2023 में इसी अवधि में 568 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें 252 व्यक्तियों की मृत्यु हुई और 317 व्यक्ति घायल हुए। कमिश्नर ने कहा कि हर माह बैठक आयोजित कर सड़क दुर्घटना की समीक्षा करें। बताया गया कि झांसी जिले में कुल 28 ब्लैक स्पॉट हैं, जिनमें आठ ब्लैक स्पाॅट लोक निर्माण विभाग के क्षेत्र में हैं और 20 राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्र में चिह्नित किए गए हैं।
बैठक में हिट एंड रन के मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने के साथ ही लोगों को रोड सेफ्टी के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए। बैठक का संचालन संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रभात पांडेय ने किया। इस अवसर पर नगर आयुक्त पुलकित गर्ग, आरटीओ आरआर सोनी, सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय, सीओ सदर स्नेहा तिवारी, परियोजना प्रबंधक आनंद चौबे, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. मुरलीधर, परियोजना निदेशक एसके जैन, पीडब्ल्यूडी अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी राहुल शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार मौजूद रहे।