फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   50% students failed in D Pharma

डी फार्मा में 50 फीसदी छात्र फेल

Sun, 31 Jul 2022 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
50% students failed in D Pharma
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में डी फार्मा में प्रथम वर्ष की परीक्षा में 50 फीसदी छात्र-छात्राएं फेल हो गए हैं। अब विद्यार्थियों को दोबारा उसी कक्षा में पढ़ाई करनी पड़ेगी। फेल होने वाले छात्रों ने सिलेबस समय से पूरा न कराने का आरोप लगाया है। जबकि, शिक्षकों का कहना है कि विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी कैंपस में डी फार्मा में 60 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। दो सप्ताह पहले बीयू की ओर से परीक्षा परिणाम जारी किया गया। इसमें लगभग 50 फीसदी छात्र-छात्राओं की ईयर बैक लग गई। कई और विद्यार्थी बैक के साथ अगली कक्षा में पहुंच गए। चूंकि, डी फार्मा कोर्स को लेकर भी जबरदस्त मारामारी रहती है। सीटों की तुलना में कई गुना आवेदन आते हैं। प्रवेश परीक्षा के जरिए इसमें एडमिशन होता है। ऐसे में एक साथ इतने अधिक छात्र-छात्राओं की ईयर बैक आने से फार्मेसी विभाग सवालों के घेरे में खड़ा हो गया है। छात्र-छात्राओं ने भी कुलपति को प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया है कि विभाग में कुछ विषय का पेपर समय से पूर्ण नहीं हुआ। इसके अलावा एक विषय का प्रश्नपत्र सिलेबस के बाहर का आ गया। उन्होंने कुलपति से मामले में जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की है। वहीं, इस मामले में फार्मेसी विभागाध्यक्ष डॉ. पीयूष भारद्वाज का कहना है कि इस बार का डी फार्मा छात्रों का बैच अच्छा नहीं आया है। पढ़ाई को लेकर छात्र गंभीर नहीं हैं। परीक्षा के दौरान कॉपी खाली छोड़ दी है। छात्र चाहें तो कॉपियों की जांच करा सकते हैं। इस बार फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया ने पैटर्न में बदलाव कर दिया है। इस कारण बहुविकल्पीय सवाल अधिक आ गए हैं। उत्तर सही होने पर पूरे और गलत होने पर एक भी अंक नहीं मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed