{"_id":"62acda8f5351ce4ccb0295dc","slug":"47-arrested-with-the-help-of-cctv-footage-gwalior-police-in-search-of-the-rest-jhansi-news-jhs223045543","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी फुटेज की मदद से 47 गिरफ्तार, बाकी की तलाश में जुटी ग्वालियर पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी फुटेज की मदद से 47 गिरफ्तार, बाकी की तलाश में जुटी ग्वालियर पुलिस
विज्ञापन
झांसी। अग्निपथ योजना के विरोध मेें ग्वालियर में उपद्रव करने वालों की तलाश में पुलिस ने छापेमारी करते हुए कुल 47 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा पुलिस जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरे से भी फुटेज जुटा रही है। पुलिस का कहना है शेष आरोपियों की पहचान करके उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।
बवाल के बाद शुक्रवार को जिलाधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह एवं एसएसपी अमित सांघी भी सड़कों पर उतरे। पुलिस आगजनी वाले तमाम इलाकों से सीसीटीवी फुटेज जुटा रही है। पुलिस के हाथ आए कई फुटेज में उपद्रवी बवाल करते समय बाकायदा वीडियो शूट करते दिख रहे हैं। आगजनी करते हुए उन्होंने वीडियो बनाई। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास लगे कैमरों से भी फुटेज हासिल कर लिया है। यह सारे वीडियो फुटेज हाथ लगने के बाद पुलिस ने छापेमारी शुरू की। शुक्रवार को दिन भर धरपकड़ करके पुलिस ने 47 युवकों को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में रोहित पटेल, आदित्य, गजेंद्र, पवन, धर्मवरी, परवेश, हेरी यादव, रविंद्र राठौर, अजय शर्मा, मनीष शर्मा, भूरे सिंह, विश्वजीत भदौरिया समेत अन्य शामिल हैं। पुलिस ने 17 युवकों को हिरासत में लिया है। उधर, ग्वालियर डीएम कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सेना भर्ती की तैयारी करने वाले कोचिंग संस्थानों को तीन दिन के अंदर अपने दस्तावेज पेश करने को कहा है। पुलिस के मुताबिक जांच-पड़ताल में इन कोचिंग संस्थानों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गईं। कई कोचिंग संस्थान भी शक के दायरे में हैं। एएसपी (क्राइम) राजेश दंडौतिया के मुताबिक वायरल वीडियो एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही अन्य उपद्रवियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।