फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   पोजीटिव न्यूज: रेलवे महाप्रबंधक 1-City

पोजीटिव न्यूज: रेलवे महाप्रबंधक 1-City

Sat, 12 Aug 2017 08:52 PM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 08:52 PM IST
विज्ञापन
पोजीटिव न्यूज: रेलवे महाप्रबंधक 1-City
फोटो
विज्ञापन

-----
प्रदेश सरकार के पास अटकीं हैं दोनों ओवरब्रिजों की फाइल
तीन महीने पहले भेजा गया था ग्वालियर रोड क्रासिंग और हंसारी का प्रस्ताव
अन्य जिलों में पुलों के 46 और मामले भी लटके
उत्तर मध्य रेलवे के जीएम ने दी जानकारी, मेमू के लिए कानपुर में शेड का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक मूलचंद चौहान ने कहा कि ग्वालियर रोड क्रासिंग और हंसारी में ओवरब्रिज बनाने की फाइल प्रदेश सरकार के पास अटकी है। इनके अलावा अन्य जिलों में 46 पुल बनाने के मामले भी लटके हैं। झांसी से कानपुर के बीच मेमू गाड़ी (लोकल ट्रेन) चलाने की योजना है, जिसके लिए कानपुर में शेड बनने का इंतजार किया जा रहा है, इसमें तीन साल लगेंगे।

शनिवार को मुख्य कारखाना प्रबंधक कक्ष में पत्रकारों से बातचीत के दौरान वैगन मरम्मत कारखाने में एक हजार से अधिक कर्मचारियों की कमी के सवाल पर उनका कहना था कि रेलवे में पहले 16 लाख कर्मचारी थे और अब 12 लाख ही बचे हैं। कर्मचारियों की कमी मशीनें पूरा कर रही हैं। सभी कारखाने आधुनिक होते जा रहे हैं। अब जरूरत के हिसाब से ही नई भर्ती होगी। स्टेशन और ट्रेनों में खानपान की गुणवत्ता पर उनका कहना था कि इस पर चार विभागों से निगरानी कराई जा रही हैं। हर मंडल में इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिक, वाणिज्य और मेडिकल के अधिकारी जांच के लिए लगाए गए हैं। बराबर खानपान की वस्तुओं के नमूने भरे जा रहे हैं। झांसी-कानपुर डबल ट्रैक के बनने में हो रही देरी पर उनका कहना था कि इसके लिए रेल विकास निगम लिमिटेड से पत्राचार चल रहा है। हालांकि, इस बार झांसी से पारीछा के बीच डबल ट्रैक कब तक शुरू होगा? यह बताने से बचे। उन्होंने कहा कि सीपरी बाजार ओवरब्रिज का काम पूरा होने में अभी छह महीने और लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed