{"_id":"5c89085bbdec22142c5ca4d4","slug":"31552484443-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हाथों हाथ होगी मिलावट की जांच-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हाथों हाथ होगी मिलावट की जांच-City
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब हाथों हाथ होगी मिलावट की जांच
झांसी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफडीए) द्वारा भरे जाने वाले खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच रिपोर्ट कई-कई माह बाद आती है लेकिन अब विभाग ने नई व्यवस्था बनाई है, जिसके तहत एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट आ जाएगी और मिलावट पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विभागीय कर्मचारी नमूने लेकर गोरखपुर, लखनऊ स्थित लैब जाएंगे, जहां नमूनों की तत्काल जांच होगी और रिपोर्ट आ जाएगी।
जिला अभिहित अधिकारी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पूर्व में बनाई गई व्यवस्था के तहत नमूने की जांच को डाक के माध्यम से लखनऊ व गोरखपुर स्थित प्रयोगशालाओं में भेेजा जाता था, जिससे नमूनों की जांच रिपोर्ट आने में महीनों का समय लग जाता था। कई महीने पहले भेजी गई जांचों की रिपोर्ट अभी तक विभाग को नहीं मिल सकी हैं, जिस कारण कार्रवाई में देरी हो रही है। अब खाद्य सामग्री के नमूने को विभाग के कर्मचारी द्वारा ही भेजा जाएगा। कर्मचारी नमूने की जांच को हाथों हाथ लेकर आएगा व जांच रिपोर्ट में मिलावट पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई होगी।