फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   श्री सुरभि की शोभायात्रा-City

श्री सुरभि की शोभायात्रा-City

Sun, 03 Sep 2017 08:56 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 08:56 PM IST
विज्ञापन
श्री सुरभि की शोभायात्रा-City
कानफोड़ू शोर नहीं, संकीर्तन का कर्णप्रिय स्वर गूंजा
विज्ञापन

सब हेड: कलश यात्रा के साथ महाराष्ट्र गणेश मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा शुरू
क्रासर
- कलियुग में हरि नाम का सुमिरन ही आनंद: हितेंद्र कृष्ण
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
महाराष्ट्र गणेश मंदिर में रविवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई। कलश यात्रा में डीजे और बैंड के कानफोड़ू शोर की जगह संकीर्तन के कर्णप्रिय स्वर गूंजा। श्रीराम जय राम, जय जय राम का कीर्तन करते हुए श्रद्धालुओं ने नाचते गाते यात्रा निकाली, जिसका जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कथा व्यास हितेंद्र कृष्ण महाराज ने कहा कि कलियुग में आनंद की प्राप्ति के लिए हरिनाम का सुमिरन करें।
महाराष्ट्र गणेश मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ महोत्सव के शुभारंभ पर निकाली गई शोभायात्रा में पीले कपड़े पहनकर 251 महिलाएं कलश लिए चल रही थीं। उनके साथ श्री सुरभि गो सेवा प्रभात फेरी मंडल के सदस्य संकीर्तन करते चल रहे थे। सैकड़ों श्रद्धालु झूमते-नाचते सैकड़ों श्रद्धालु नरिया बाजार, गंधीगर का टपरा, कोतवाली, खंडेराव गेट से पंचकुइयां मंदिर पहुंचे। यहां कलशों में पवित्र जल भरकर शोभायात्रा वापस गणेश मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में बग्गियों पर राधा कृष्ण के स्वरूप और भागवत कथा व्यास हितेंद्र कृष्ण महाराज विराजमान थे। मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा सुनाते हुए वृंदावन से भागवताचार्य हितेंद्र कृष्ण महाराज ने कहा कि यज्ञ, अनुष्ठान का त्रेता युग में प्रभाव रहा। लेकिन कलियुग में हरि नाम सुमिरन करने का ही प्रभाव है। हमारे भारत देश में कई संत महात्माओं ने संकीर्तन पर जोर दिया है। मीराबाई, चैतन्य महाप्रभु, सूरदास हमेशा प्रभु का स्मरण करते रहे। उन्होंने कहा कि ठाकुर जी के निराकार रूप को पाने के लिए सत्य धर्म का पालन भक्त को करना चाहिए। प्रेम, मधुरता जीवन में जरूरी है।
विज्ञापन

इस अवसर पर अनिल दीक्षित, शिव संकल्प यादव, सुनील गुप्ता, नीरज अग्रवाल, कविता अग्रवाल, रजनी गुप्ता, सुमन नायक, शशि पाठक, मंजू भट्ट, पुष्पा दीक्षित, शशांक त्रिपाठी, गिरजेश अग्रवाल, राजीव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


750 गायों को जुटाते हैं चारा
श्री सुरभि गो सेवा प्रभात फेरी मंडल के सदस्य ओरछा के सुरभि गोशाला में रहने वालीं 750 गायों के भरण पोषण का इंतजाम भी करते है। मंडल के अनिल दीक्षित और शिव संकल्प यादव ने बताया कि मंडल के सदस्य नियमित संकीर्तन कर प्रभात फे री निकालते हैं। इसके सभी सदस्य गुल्लक बनाए है, उसमें जुड़ा पैसा और संकीर्तन में जुटने वाले पैसे से गोशाला की गायों को चारा, चिकित्सा की व्यवस्था जुटाई जाती है। गोशाला में पशु तस्करों से मुक्त कराई गईं और सड़कों पर घायल मिली गायें हैं। मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र देवाचार्य जी महाराज क ी प्रेरणा से मंडल का किया गया है। मंडल के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गणेश मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed