{"_id":"60df65df8ebc3e3bbc175a0d","slug":"26-rupees-increse-cylendor-rate-in-july-jhansi-news-jhs198590269","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई में 26 रुपये महंगा हो गया सिलेंडर, गृहिणी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाई में 26 रुपये महंगा हो गया सिलेंडर, गृहिणी परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जुलाई में ही गैस सिलेंडर के दामों में 26 रुपये का इजाफा हो गया है। इससे किचन का बजट गड़बड़ा गया है। गृहणियों ने लगातार बढ़ती सिलेंडर की कीमतों पर रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि दाम तो उल्टा घटाए जाने चाहिए।
नए वित्तीय वर्ष की शुरूआत से अप्रैल, मई और जून में कीमतों में बदलाव नहीं हुआ। जबकि, मई में दाम दस रुपये घटे थे। 31 जून को सिलेंडर की कीमत 843 रुपये थी। मगर जुलाई शुरू होती ही ये बढ़कर 869 पहुंच गई। यानी कि सिलेंडर की कीमतों में 26 रुपये का उछाल आया है। दाम बढ़ने से महिलाओं की चिंता बढ़ गई हैं। उनका कहना है कि सब्सिडी पहले से ही कम कर दी गई है। अब लगातार दाम बढ़ रहे हैं, इससे घर का बजट बिगड़ जाएगा। दामों को तो कम करना चाहिए।
यूं बढ़ीं कीमतें
अक्तूबर 2020 में सिलेंडर 628 रुपये में मिल रहा था, जो कि जनवरी में बढ़कर 728 रुपये हो गया। फिर 18 फरवरी को 50 रुपये और मार्च में 25 रुपये बढ़ गए। 31 जून तक सिलेंडर 843 रुपये में मिल रहा था।
विज्ञापन
ये बोली आधी आबादी
पिछले एक साल में लगभग दो सौ रुपये सिलेंडर के दाम बढ़ चुके हैं। लगातार दाम बढ़ने से काफी समस्या हो रही है। अब सिलेंडर के दामों को तो घटा देना चाहिए। - अनु श्रीवास्तव, सनफ्रान सिटी।
जुलाई में 26 रुपये सिलेंडर के दामों में इजाफा हुआ है। जबकि, पिछले छह महीनों में 115 रुपये दाम बढ़ा है। इतनी तेजी से मूल्य बढ़ेंगे तो आमजन को दिक्कत हो जाएगी। - अंजलि दत्ता, सीपरी बाजार।
सिलेंडर किचन में सबसे उपयोग होने वाली वस्तु में है। रोजाना उपयोग होने वाली वस्तुओं के दाम बढ़ने से घर का बजट बिगड़ जाता है। सिलेंडर के दाम कम किए जाने चाहिए। - पूनम दिनकर, नगरा।
सिलेंडर पर सब्सिडी लगातार कम होती जा रही है और दामों में इजाफा हो रहा है। यदि इसी तरह दामों में बेतहाशा वृद्धि होती रही तो लोगों के लिए तो खाना खाना मुश्किल हो जाएगा। - मधु जैन, सतीश नगर।
कोरोना काल में तो घरों पर ही रहने की वजह से सभी घरों में सिलेंडर की खपत बढ़ी है। इस कारण ज्यादा सिलेंडर खरीदने पड़ रहे हैं। अब फिर दाम बढ़ गए हैं, इससे बोझ भी बढ़ेगा। - टीना शर्मा, प्रेमगंज।
सिलेंडर की बढ़ती कीमतों से मध्यमवर्गीय लोग काफी परेशान हैं। पिछले तीन महीनों से दाम न बढ़ने से राहत थी मगर 26 रुपये सिलेंडर महंगा होने से दिक्कत बढ़ेगी। - शीला भदौरिया, नगरिया कॉलोनी।