फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Big gift to farmers on Diwali.... Babina canal of 250 crores will be started

UP: दिवाली पर किसानों को बड़ी सौगात.... 250 करोड़ की बबीना नहर की होगी शुरूआत

Sat, 17 Sep 2022 01:03 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sat, 17 Sep 2022 01:03 AM IST
सार

दरअसल सिंचाई के संसाधनों के मामले मेें बबीना ब्लॉक सर्वाधिक बदहाल है। यहां जलस्तर लगातार नीचे खिसकने से नलकूप पानी का साथ छोड़ जाते हैं। किसानों को बार बार बोरिंग कराना पड़ता है।

विज्ञापन
Big gift to farmers on Diwali.... Babina canal of 250 crores will be started
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

यह दिवाली झांसी के किसानों के लिए एक बड़ी सौगात लेकर आ रही है। तमाम बाधाओं को पार करते हुए 8 साल के भीतर बबीना नहर परियोजना पूरी हो गई है। अक्तूबर के अंतिम सप्ताह या फिर नवंबर के पहले हफ्ते से रबी सीजन में इसका संचालन शुरू हो जाएगा। फिलहाल इससे 3200 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई की जा सकेगी।
विज्ञापन


दरअसल सिंचाई के संसाधनों के मामले मेें बबीना ब्लॉक सर्वाधिक बदहाल है। यहां जलस्तर लगातार नीचे खिसकने से नलकूप पानी का साथ छोड़ जाते हैं। किसानों को बार बार बोरिंग कराना पड़ता है। इस क्षेत्र में पानी की समस्या को दूर करने के लिए 24 सितंबर 2014 को बबीना नहर प्रणाली स्वीकृत हुई। इसका काम पांच साल में पूरा होना था लेकिन, भू-अधिग्रहण समेत अन्य मामलोें में उलझ जाने से काम पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन


काफी समय तक काम भी ठप पड़ा रहा। तीन साल पहले दोबारा काम शुरू हुआ। अब जाकर नहर संबंधित काम पूरा हुआ है। विभाग ट्रायल भी करा चुका है। सिंचाई अफसरों के मुताबिक 250 करोड़ की इस परियोजना की मदद से रबी सीजन में 3200 हेक्टयर एवं 1200 हेक्टेयर खरीफ सीजन में पानी दिया जा सकेगा। इससे इन इलाकों में गेहूं समेत दलहन एवं तिलहन उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेतवा से पानी लिफ्ट करके सौ फुट ऊंचाई पर बनी नहर में डाला जाएगा पानी
इस परियोजना के जरिए बेतवा नदी से 39.71 किलोमीटर लंबी नहर निकाली गई है। यह नहर नदी की सतह से करीब 100 फुट ऊचांई से निकाली गई है। बेतवा से पानी निकालकर पंप के जरिए यह पूरा पानी लिफ्ट करके नहर में डाला जाएगा। इसके बाद यह पानी खेतों तक पहुंचेगा। इसके लिए यहां विशाल पंप लगाए गए हैं।

इनको होगा फायदा
बड़ौरा, बघौरा, घिसौली, बबीना, पूरा, पृथ्वीपुर, नया खेड़ा, सुकुवां, सिमिरिया, रसीना, मानपुर, कोठी, सेंकर, नोहरा, ठाकुरपुरा, लहर ठाकुरपुरा समेत आसपास के 5240 किसानों को इस नहर से फायदा होगा।


बबीना नहर का निर्माण कार्य तकरीबन पूरा हो गया। दीपावली से इसे आरंभ करने की योजना है। आगामी रवी सीजन में इससे पानी मिल सकेगा।-शीलचंद्र उपाध्याय, अधीक्षण अभियंता, सिंचाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed