{"_id":"5cc8a313bdec22075f577180","slug":"201556652819-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजला मंडी के सामने मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजला मंडी के सामने मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजला मंडी के सामने मिला युवक का शव
झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम भोजला मंडी के सामने ग्राउंड में स्थित ढाबे के बगल में मंगलवार को एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव पर चोटों के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। जबकि, पुलिस अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत का कारण मान रही है। सवाल यह है कि सोमवार की रात भोजला मंडी और आसपास हजारों लोग मौजूद थे।
ऐसे में अगर दुर्घटना हुई तो किसी को पता क्यों नहीं चला? मंगलवार की दोपहर भोजला मंडी के सामने ग्राउंड में ढाबे के दाहिने तरफ एक युवक का शव मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर सीपरी बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक (30) नीले रंग की जींस व पीले रंग की शर्ट पहने था। मृतक के सिर पर पर चोटों के निशान थे। पुलिस मौत का कारण अज्ञात वाहन की टक्कर से मान रही है, जबकि लोग हत्या की आशंका जता रहे थे।
सीपरी बाजार थाना प्रभारी सभाजीत मिश्रा ने बताया कि यह बात सही है कि रात में हजारों लोग भोजला मंडी में मौजूद थे, लेकिन जहां शव पड़ा मिला वह ढाबे के दाहिने तरफ था। इसलिए अंधेरे में दिखाई नहीं दिया। सुबह भी किसी को पता नहीं चला। दोपहर में एक व्यक्ति ढाबे के दाहिने तरफ गया, तब उसे शव दिखाई दिया। मृतक के पास न तो मोबाइल मिला और न ही अन्य कोई पहचान का प्रमाण।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। हालांकि, अभी तक की जांच में मृतक टहरौली के रहने वाला बताया जा रहा है। युवक की शिनाख्त के प्रयास चल रहे हैं। परिजनों का पता लगने पर ही हकीकत का पता लगेगा।