फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   कृषि मंत्रालय ने बुंदेलखंड को दिए दो सीड हब -City

कृषि मंत्रालय ने बुंदेलखंड को दिए दो सीड हब -City

Tue, 11 Sep 2018 02:17 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
कृषि मंत्रालय ने बुंदेलखंड को दिए दो सीड हब -City
कृषि मंत्रालय ने बुंदेलखंड को दिए दो ‘सीड हब’
विज्ञापन

तीन करोड़ रुपये की धनराशि की स्वीकृत
- रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय करेगा संचालित
- दलहन और मोटे अनाज के उन्नत बीज होंगे तैयार
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड में कृषि की दशा संवारने के लिए भारत सरकार के केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय ने यहां के लिए दो ‘सीड हब’ मंजूर किए हैं, जिनमें दलहन और मोटे अनाज के उन्नत बीज तैयार किए जाएंगे। दोनों के लिए डेढ़ - डेढ़ करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। सीड हब के संचालन की जिम्मेदारी रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय को सौंपी गई है।
बुंदेलखंड का कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए यहां केंद्रीय कृषि मंत्रालय दो सीड हब बनाने जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय को सौंपी गई है। एक सीड हब दलहन के बीज चना, मसूर, मटर की उन्नत किस्म तैयार करेगा। जबकि, दूसरे सीड हब में मोटे अनाज ज्वार, बाजरा के बीजों की उन्नत किस्म तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अरविंद कुमार ने बताया कि बुंदेलखंड का सीड रिप्लेसमेंट रेट (बीज बदलने का क्रम) 10 फीसदी से भी कम है। किसान पारंपरिक बीजों के सहारे ही खेती कर रहे हैं। इससे उत्पादन नहीं बढ़ पा रहा है। स्थिति यह है कि देश में उत्तर प्रदेश का कृषि उत्पादन सबसे कम है और प्रदेश में बुंदेलखंड क्षेत्र में उत्पादन सबसे न्यूनतम है। इसे सुधारने के लिए उक्त दो सीड हब बनाए जा रहे हैं। दलहन और मोटे अनाज की खेती के लिए यहां की जल, वायु और मिट्टी एकदम उपयुक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीड हब के तहत किसानों के ग्रुप बनाए जाएंगे। उन्हें उन्नत बीज देंगे और तकनीकी जानकारी दी जाएगी। फिर किसानों से उत्पादित बीज लेकर उनकी विश्वविद्यालय में प्रोसेसिंग की जाएगी। फिर ये बीज दूसरे किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा किसान विश्वविद्यालय से सीधे उन्नत किस्म के बीच हासिल कर सकेंगे। उन्नत बीजों से उत्पादन में डेढ़ गुना तक की बढ़ोत्तरी आसानी से की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed