{"_id":"59ac1f064f1c1b51738b4fd3","slug":"201504452358-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविक एमीनिटीज- बेतवा बिहार कालोनी के आएंगे अच्छे दिन-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविक एमीनिटीज- बेतवा बिहार कालोनी के आएंगे अच्छे दिन-City
Updated Sun, 03 Sep 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
------
तीन महीने में चमाचम होगी बेतवा विहार कॉलोनी
सब हेड: जेडीए ने किया दावा, पार्क, नाली-नाले, सड़क बनेंगे, मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी
क्रासर
छह सितंबर को डाले जाएंगे टेंडर, ई-टेंडरिंग जरूरी होने की वजह से पिछड़ा काम
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
13 साल बाद ही सही झांसी विकास प्राधिकरण बेतवा बिहार कॉलोनी को अब चमाचम कर देगा। जेडीए सचिव सीपी तिवारी का दावा है कि तीन महीने में कॉलोनी में पार्क, नाली-नाले, सड़क का निर्माण कराकर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी। इसके टेंडर 06 सितंबर को डाले जाएंगे। यह काम अब तक पूरा हो जाना था, लेकिन पहले विधानसभा चुनाव, फिर ई-टेंडरिंग की अनिवार्यता के कारण काम नौ महीने पिछड़ गया।
बूढ़ा गांव में बेतवा बिहार कॉलोनी का विकास कराने का निर्णय जेडीए ने 13 साल पहले लिया था। अब तक कालोनी में बुनियादी सुविधाएं नहीं होने के कारण वहां पर कॉलोनी के आवंटियों ने मकानों का निर्माण नहीं कराया है। विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन जेडीए उपाध्यक्ष चंद्रविजय सिंह ने कॉलोनी का निरीक्षण कर वहां पर नाली, सड़क और पार्क का निर्माण कराने का निर्णय लिया और इसके टेंडर निकाले गए, लेकिन चुनाव आचार संहिता लागू हो जाने के कारण काम शुरू नहीं हो सका। विधानसभा चुनाव के बाद नई सरकार ने निर्णय लिया कि बिना ई-टेंडरिंग के कोई ठेका नहीं होगा। इस कारण जेडीए ने टेंडरिंग प्रक्रिया लागू की। इसमें साफ्टवेयर से काम को समझने में ढाई से तीन महीना लग गया। अब जाकर ई-टेंडरिंग के माध्यम से ठेका निकाला गया।
यहां पर नाली डिवाइडर और पुलियों के निर्माण पर 98.02 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नाला निर्माण पर 1.24 करोड़ रुपये, पार्क निर्माण पर 1.61 करोड़ रुपये और सड़कों के निर्माण पर 3.55 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह सभी काम तीन से साढ़े तीन महीने में पूरे किए जाएंगे।