Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   2,000 students tested their mettle in the General Knowledge paper across 57 centers.

Jhansi News: सामान्य ज्ञान के पेपर में 57 केंद्रों पर 2000 विद्यार्थियों ने आजमाई प्रतिभा

Fri, 20 Nov 2026 02:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
2,000 students tested their mettle in the General Knowledge paper across 57 centers.
ओम शांति किड्स स्कूल में नेशनल ओलंपियाड में अंग्रेजी की
झांसी। विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के लिए बृहस्पतिवार को अमर उजाला ओलंपियाड के तहत सामान्य ज्ञान की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें जनपद के 57 परीक्षा केंद्रों पर करीब 2000 विद्यार्थियों ने परीक्षा में शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह नजर आया। निर्धारित समय में विद्यार्थियों ने सवालों के जवाब हल कर अपनी उत्तर पुस्तिकाएं जमा कीं। इसके अलावा डायरेक्ट केंद्र पर रेजोनेंस कोचिंग पर परीक्षा का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

ओलंपियाड के माध्यम से विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ देश-दुनिया की घटनाओं, सामान्य ज्ञान और विभिन्न विषयों की जानकारी परखने का अवसर मिला। परीक्षा में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थित ढंग से परीक्षा संपन्न कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

माउंट लिट्रा जी की प्रधानाचार्य अर्चना स्टुअर्ट ने बताया कि अमर उजाला ओलंपियाड जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सामान्य ज्ञान की परीक्षा से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ती है और उन्हें अपनी जानकारी का आकलन करने का अवसर मिलता है। इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। साथ ही भविष्य में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उनका आत्मविश्वास भी मजबूत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed