फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   आज रात 12 बजे तक खुले रहेंगे काउंटर

आज रात 12 बजे तक खुले रहेंगे काउंटर

Sun, 31 Mar 2019 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
आज रात 12 बजे तक खुले रहेंगे काउंटर
आज रात 12 बजे तक खुलेंगे नगर निगम के काउंटर
विज्ञापन

झांसी। गृहकर जमा करने का आज आखिरी मौका है। रविवार का साप्ताहिक अवकाश होने के बाद भी नगर निगम के काउंटर रात बारह बजे तक खुले रहेंगे। निगम की वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन ज्यादा से ज्यादा राजस्व इकट्ठा करने की तैयारी है।
नगर निगम की तरफ से गृहकर की दरों को रिवाइज करने के बाद नई दरों से हाउस टैक्स लागू किया है। इसके जमा करने की आखिरी तारीख 31 मार्च निर्धारित की गई थी। इसके लिए डोर टू डोर बिल बंटवाने का ठेका दिया गया था। हालांकि, ये और बात है कि बड़ी संख्या में महानगर के लोगों को यह नहीं मिल पाए हैं। बावजूद, पिछले एक सप्ताह से नगर निगम में हाउस टैक्स जमा करने के लिए दिन भर लंबी-लंबी कतारें लगी रहती हैं। आखिरी दिन भारी संख्या में टैक्स जमा करने के लिए लोगों के आने की संभावना है। इसके मद्देनजर रविवार को सुबह नौ बजे से रात बारह बजे तक नगर निगम में काउंटर खोले जाएंगे। मार्च के बाद लोगों को टैक्स जमा करने पर ब्याज भी अदा करना होगा।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह ने बताया कि रविवार को सुबह नौ बजे से रात 12 बजे तक गृहस्वामी टैक्स जमा कर सकेंगे। दूसरी ओर शहर के बड़े बकायेदारों से वसूली के लिए टीम फील्ड में काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने काउंट बढ़वाए
नगर निगम में एक ही काउंटर पर टैक्स जमा किया जा रहा था, जिस पर भीड़ जमा रहती थी। इसमें लोगों का समय जाया होता है। लोगों की ये समस्या जिलाधिकारी और निगम के प्रशासक शिवसहाय अवस्थी के संज्ञान में ये समस्या आई। उनके निर्देश पर निगम के अधिकारियों ने तत्काल काउंटर बढ़ाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed