फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   सिवि क एमीनिटीज= नर्सिंग होम की जांच को टीम होगी गठित-City

सिवि क एमीनिटीज= नर्सिंग होम की जांच को टीम होगी गठित-City

Tue, 12 Sep 2017 08:55 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
सिवि क एमीनिटीज= नर्सिंग होम की जांच को टीम होगी गठित-City
सिविक एमीनिटीज
विज्ञापन

---------------
नहीं चलेगा बहाना, मरीजों का होगा दूसरा ठिकाना
- नर्सिंगहोम सील करने के लिए बनने वाली कमेटी करेगी जांच
- सीएमओ, बिजली, जल संस्थान व नगर निगम के अफसर होंगे शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
महानगर में मानक के विपरीत धड़ल्ले से चल रहे नर्सिंगहोम को बंद करने के लिए अब अफसरों की एक टीम बनाई जाएगी, जो मौके पर जाकर हकीकत देखेगी और सीलिंग की कार्रवाई करेगी। कार्रवाई से बचने के लिए नर्सिंगहोम संचालक भर्ती मरीजों को अपनी ढाल बनाकर विरोध न कर सकें, इसके लिए सीएमओ के नेतृत्व में गठित टीम मरीजों की प्राथमिक करेेगी, हालत गंभीर होने पर उन्हें अन्य किसी नर्सिंग होम में भर्ती कराया जाएगा।
बिना नक्शा पास कराए चल रहे नर्सिंगहोम के नक्शे निरस्त करने के बाद अब उनको सील करने की बारी है। इसलिए अब तय किया गया है कि जल्द ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की जाएगी, जो जांच कर नक्शे निरस्त करने की कार्रवाई करेगी। इस टीम में जल संस्थान, बिजली विभाग, नगर निगम और फायर ब्रिगेड के अफसर शामिल किए जाएंगे, जो नर्सिंगहोम में जाकर वहां की बिजली और पानी की सप्लाई काट देंगे। इसके बाद यदि कोई मरीज भर्ती होगा तो उसे भी डिस्चार्ज कराएंगे। नर्सिंगहोम संचालक मरीज की बीमारी की आड़ न ले सकें, इसके लिए मुख्य चिकित्साधिकारी मरीज की प्राथमिक जांच करेंगे और अंदाजा लगाएंगे कि मरीज की क्या स्थिति है। यदि गंभीर हुआ तो उसे आसपास के अन्य किसी नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया जाएगा और मरीज सामान्य हुआ तो उसे छुट्टी दे दी जाएगी। इसके बाद जेडीए के अफसर नर्सिंगहोम को सील कर देंगे।
विज्ञापन


इनसेट
-------

टाउन प्लानर ने मांगी जेडीए से सूची
जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ने पांच नर्सिंगहोमों का निरीक्षण किया था। उन्होंने शहर के सभी नर्सिंगहोम चेक कर मानक के अनुरूप बने हैं या नहीं, इसकी रिपोर्ट देने के निर्देश टाउन प्लानर को दिए थे। इस पर टाउन प्लानर ने जेडीए से सभी नर्सिंगहोम की सूची मांगी है। सूची मिलने के बाद वह देखेंगे कि किस नर्सिंगहोम का नक्शा स्वीकृत नहीं है। उसमें पार्किंग की पर्याप्त जगह है या नहीं, नर्सिंगहोम का लैंडयूज क्या है, सड़क कितनी चौड़ी है, नर्सिंगहोम का क्षेत्रफल मानक के अनुरूप है या नहीं, इन सभी बिंदुओं के आधार पर नर्सिंगहोम की जांच की जाएगी और रिपोर्ट प्रभारी मंत्री को सौंपी जाएगी। टाउन प्लानर एनके पुष्कर्ण ने बताया कि सूची मिलने के बाद जांच शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed