फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   कृषि- पहले चरण की ऋण माफी-City

कृषि- पहले चरण की ऋण माफी-City

Sat, 12 Aug 2017 08:52 PM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 08:52 PM IST
विज्ञापन
कृषि- पहले चरण की ऋण माफी-City
कृषि
विज्ञापन

------
‘17 तक कर लें ऋण माफी की तैयारी’
- वीडियो कांफ्रेंसिंग में दिए प्रमुख सचिव कृषि ने निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
प्रमुख सचिव कृषि रजनीश गुप्ता ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देश दिए कि किसानों की कर्ज माफी के प्रथम चरण में ऋण वितरण की सभी तैयारियां 17 अगस्त तक पूरी कर ली जाएं। ऐसे किसान जिन के आधार नंबर प्राप्त हो गए हैं, उन्हें प्रथम चरण में शामिल किया जाए।
फसली ऋण मोचन योजना के क्रियान्वयन से जुड़े कृषि, सूचना, राजस्व विभाग व बैंकर्स को प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए कि किसानों का जो डाटा प्राप्त हुआ है, उसे सत्यापित कर लें, जब बैंक और अफसर संतुष्ट हो जाएं तो कार्रवाई आगे बढ़ाई जाए। 17 अगस्त को जिले के किसानों की सूची हर हाल में फाइनल कर ली जाए। फसली ऋण मोचन योजना का प्रचार-प्रसार भी किया जाए। इसके होर्डिंग ब्लाक, तहसील और जिला स्तर पर लगवाएं, स्वास्थ्य केंद्रों पर भी होर्डिंग लगवाकर प्रचार किया जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान, मुख्य विकास अधिकारी ए. दिनेश कुमार, संयुक्त कृषि निदेशक एसडी तिवारी, उप कृषि निदेशक रामप्रसाद, जिला कृषि अधिकारी दुर्गेश कुमार सिंह, बैंक अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed