फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   झांसी टीम के पॉचो खिलाडियो ने जीते पदक-City

झांसी टीम के पॉचो खिलाडियो ने जीते पदक-City

Wed, 23 May 2018 07:40 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
झांसी टीम के पॉचो खिलाडियो ने जीते पदक-City
फोटो
विज्ञापन

झांसी के खिलाड़ियों का काठमांडू में जलवा
अंतर्राष्ट्रीय कुंग फू वुशू प्रतियोगिता में तीन ने स्वर्ण एक-एक खिलाड़ी ने रजत और कांस्य जीता
बबीना की नेशनल स्पोर्ट्स अकादमी ऑफ कुंग फू मुएथाई में हुई सभी की ट्रेनिंग
अमर उजाला ब्यूरो
बबीना।
नेपाल की राजधानी काठमांडू में 18 से 20 मई तक हुई अंतर्राष्ट्रीय कुंग फू वुशू प्रतियोगिता में बबीना की नेशनल स्पोर्ट्स अकादमी ऑफ कुंग फू मुएथाई के पांच खिलाड़ियों ने दुनिया के सामने अपना लोहा मनवाया। यहां के पांच खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेने गए थे, इनमें से तीन ने स्वर्ण और एक-एक खिलाड़ी ने रजत और कांस्य पदक जीता।
नेशनल स्पोर्ट्स अकादमी ऑफ कुंगफू मुएथाई के पांचों खिलाड़ियों ने कोच संजीव यादव के नेतृत्व में इस प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता के अंडर-19 मुकाबले में जितेंद्र पाल ने 65-70 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक, अंडर 14 में आलोक शिर्के ने 40-45 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक, अंडर 14 के प्रतीक सेन ने 45-50 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक, अंडर 14 में अनुज शिर्के ने 55-60 किलो वर्ग में रजत पदक, अंडर 14 के मोनोतोस विश्वास ने 55-60 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीता। एशिया कुंगफू वुशू एसोसिएशन के महासचिव मास्टर हरजीत सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों के साथ टीम कोच संजीव कुमार यादव को प्रमाणपत्र व पदक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में भारत रहा प्रथम
प्रतियोगिता जीतकर बुधवार सुबह टीम बबीना लौटी। कोच संजीव कुमार यादव ने अमर उजाला को बताया कि इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत के 73 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। भारत की झोली मे 51 स्वर्ण, 15 रजत पदक एवं सात कांस्य पदक आए। पदक तालिका में भारत पहले स्थान पर रहा। दूसरे स्थान पर बांग्लादेश एवं तीसरे स्थान पर नेपाल रहा। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश से 14 खिलाड़ियों ने भाग लिया, इनमें से पांच झांसी के नेशनल स्पोर्ट्स अकादमी ऑफ कुंग फू मुएथाई के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान से बबीना आकर ली ट्रेनिंग
नेपाल मे आयोजित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्णपदक विजेता आलोक शिर्के एवं रजत पदक विजेता अनुज शिर्के दोनों भाई हैं। इन्होंने राजस्थान से आकर झांसी बबीना के नेशनल स्पोर्टस अकादमी मे एक वर्ष की ट्रेनिंग प्राप्त की। झांसी बीएचईएल के खिलाड़ी जितेंद्र पाल ने दूसरी बार अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर झांसी जिले का गौरवान्वित किया। प्रतीक सेन एवं मोनोतोस ने पहली बार अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर स्वर्ण एवं कांस्य पदक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed