{"_id":"5a8883df4f1c1b91268badae","slug":"151518896095-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रेणी- अदर्स क्रासिंग पर जाम लगा-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रेणी- अदर्स क्रासिंग पर जाम लगा-City
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
-----
पैंतीस मिनट बंद रही रेलवे क्रासिंग, जाम लगा
- मालगाड़ी का इंजन खराब होने से बनी स्थिति
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
मालगाड़ी का इंजन फेल होने के कारण ग्वालियर रोड रेलवे क्रासिंग शनिवार की दोपहर पैंतीस मिनट बंद रही। इससे क्रासिंग की दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोग परेशान रहे। बाद में दूसरा इंजन जोड़कर मालगाड़ी को आगे बढ़ाया गया।
शनिवार की दोपहर पौने एक बजे मालगाड़ी मुस्तरा से झांसी स्टेशन की तरफ बढ़ रही थी, तभी ग्वालियर रोड क्रासिंग से गुजरते समय उसका इंजन फेल हो गया। इससे मालगाड़ी मौके पर ही खड़ी हो गई। चालक ने इंजन को सुधारने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इस बात की जानकारी चालक ने झांसी कंट्रोल को दी। बाद में झांसी से दूसरा इंजन भेजकर मालगाड़ी को आगे बढ़ाया गया।
इधर, पैंतीस मिनट तक क्रासिंग गेट बंद होने पर दोनों तरफ सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। दो पहिया वाहन चालक तो उन्नाव गेट क्रासिंग से निकलकर आगे बढ़ गए, मगर बड़े वाहन जाम में फंस गए। क्रासिंग गेट खुलने पर वाहन आमने-सामने आ गए। इससे जाम की स्थिति और विकट हो गई। इससे यातायात सामान्य में आधा घंटा और लग गया।