{"_id":"59905ae44f1c1b1e3c8b45d1","slug":"150263268915city-reporters-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही घर की तीन बेटियो ने जीते मार्शलआर्ट मे मेडल-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही घर की तीन बेटियो ने जीते मार्शलआर्ट मे मेडल-City
Updated Sun, 13 Aug 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
-----
बेटियां हो तो ऐसी, मेडल के साथ दिल भी जीते
सबहेड: बबीना की तीन सगी बहनों ने कूंगफू प्रतियोगिता में दिखाया कमाल
क्रासर:
लखनऊ में हुई चैंपियनशिप में एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक हासिल किए
अमर उजाला ब्यूरो
बबीना।
कस्बे की तीन सगी बहनों ने लखनऊ में हुई नेशनल कूंगफू प्रतियोगिता में अपने हुनर का कमाल दिखाया है। अलग-अलग आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं में एक ने गोल्ड और दो ने कांस्य पदक जीते। इन बेटियों की उपलब्धि से बबीनावासी भी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
पंजाबी कॉलोनी में रहने वाले कृष्ण गोपाल यादव और सरोज यादव की चार बेटियां हैं। इनमें से सबसे बड़ी नम्रता है। उससे छोटी आरती यादव (15) सेंट जेवियर में कक्षा दस, कविता (13) कक्षा आठ और अंजलि (11) कक्षा छह की छात्रा हैं। तीनों ने लखनऊ में आयोजित नेशनल कूंगफू प्रतियोगिता के में हिस्सा लिया। विभिन्न आयु वर्ग में खेली इन तीनों बेटियों ने अपना पूरा दमखम दिखाया। अंजली ने स्वर्ण, आरती और कविता ने कांस्य पदक जीते। अपनी बेटियों की इस उपलब्धि से खुश कृष्ण गोपाल ने बताया कि वह अपनी बेटियों को सदैव उत्साहित करते रहे हैं। उन्होंने कभी उन्हें किसी से कम नहीं समझा है। तीनों के कोच संजीव यादव ने बताया कि तीनों बेटियां दो साल से ट्रेनिंग ले रही हैं। उनका खेल दिन-प्रतिदिन निखर रहा है।
अमर उजाला से बातचीत में आरती ने बताया कि उनकी मां सरोज यादव ने आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट सीखने भेजा था। अब यह खेल हमारी दिन चर्या का प्रमुख हिस्सा बन गया है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए मेडल जीतना है।