फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ग्वालियर रोड का नाग होगा अटल पथ-Cordination

ग्वालियर रोड का नाग होगा अटल पथ-Cordination

Fri, 24 Aug 2018 01:56 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
ग्वालियर रोड का नाग होगा अटल पथ-Cordination

विज्ञापन
‘अटल पथ’ के नाम से जाना जाएगा ग्वालियर रोड
- नगर निगम सदन की बैठक में प्रस्ताव पर लगेगी मुहर
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड कॉलेज चौराहा से पाल कॉलोनी तक ग्वालियर मार्ग का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर ‘अटल पथ’ होगा। इसके लिए नगर निगम सदन की बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा, जिसे पार्षदों की सहमति से पारित कराया जाएगा। रणनीति तय हो गई है, सदन की बैठक भी फाइनल हो गई है। बैठक एक सितंबर शनिवार को होगी।
आज शुक्रवार 24 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थियां जिले में आएंगी। अस्थि रथ यात्रा को लेने के लिए भाजपा जिला कार्यकारिणी की टीम एट जिला जालौन जाएगी, इसके बाद रथयात्रा को पूंछ, मोंठ और चिरगांव में दर्शन के लिए थोड़ी देर के लिए रोका जाएगा। पारीछा में रात्रि विश्राम के बाद 25 अगस्त को अस्थियां झांसी आएंगी। अंतिम दर्शन के लिए अस्थि कलश को मुक्ताकाशी मंच पर रखा जाएगा।
विज्ञापन

फिर अस्थि यात्रा बाद बीकेडी चौराहा, खंडेराव गेट, कोतवाली, मानिक चौक, बड़ाबाजार, रानीमहल, मिनर्वा, गोविंद चौराहा, इलाइट, जेल चौराहा, बस स्टैंड होते हुए ओरछा के लिए रवाना होगी। अस्थि यात्रा में केंद्रीय मंत्री उमा भारती, प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह, स्वतंत्र देव सिंह, मनोहरलाल पंथ शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री का झांसी से लगाव रहा है। वह कई बार यहां आए थे। इसलिए विधायक रवि शर्मा ने महापौर रामतीर्थ सिंघल से वार्ता की और पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर किसी सड़क का नामकरण करने का सुझाव दिया। सर्वसम्मति से तय हुआ कि बीकेडी चौराहा से लेकर पाल कॉलोनी जहां तक नगर निगम ने सड़क का चौड़ीकरण कराया है, वहां तक सड़क का नाम अटल पथ रखा जाए। साथ ही, इसी रोड पर अंसल कॉलोनी के सामने वाले तिराहा का नाम भी पूर्व प्रधानमंत्री के नाम अटल चौक रखने पर सहमति बन गई। महापौर रामतीर्थ सिंघल ने बताया कि नगर निगम सदन की बैठक में यह प्रस्ताव लाया जाएगा, जिसे सभी पार्षदों की सहमति से पारित कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सदन की बैठक एक सितंबर शनिवार को बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed