{"_id":"59fe27b34f1c1bd9798ba310","slug":"141509828531-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलसचिव को हॉस्टल में चोक मिले पाइप-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलसचिव को हॉस्टल में चोक मिले पाइप-City
Updated Sun, 05 Nov 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीयू का लोगो लगाएं
.............................
कुलसचिव को हॉस्टल में चोक मिले पाइप
- देर शाम किया निरीक्षण, जताई नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव सीपी तिवारी ने शनिवार को गर्ल्स हॉस्टलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें बाथरूम के पाइप चोक मिले। उन्होंने अभियंत्रण विभाग को रविवार को सुधरवाने के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाले छात्र-छात्राओं ने कुलसचिव से बाथरूम के पाइप चोक होने की शिकायत की थी। शनिवार शाम साढ़े छह बजे कुलसचिव के निरीक्षण में यह बात उजागर हो गई। उन्होंने नाराजगी जताते हुए रविवार को इसको सुधरवाने के निर्देश दिए। हॉस्टल में पानी की टंकी लीक होती मिली। इस पर भी उन्होंने फटकार लगाई। कुलसचिव ने छात्राओं से पूछा कि मेस के खाने की गुणवत्ता ठीक है या नहीं। इस पर छात्राओं ने ठीक होने की बात कही। मालूम हो कि पिछले महीने छात्राओं द्वारा मेस के खाने की गुणवत्ता ठीक नहीं होने की शिकायत करने पर कुलसचिव ने मेस इंचार्ज को फटकारा था। शनिवार को कुलसचिव ने फॉरेंसिक विभाग की नई बिल्डिंग का भी जायजा लिया।