फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   13 lakhs were cheated from a girl on the pretext of marriage

Jhansi News: शादी का झांसा देकर युवती से ठग लिए 13 लाख

Mon, 16 Sep 2024 10:58 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
13 lakhs were cheated from a girl on the pretext of marriage
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। शादी कराने वाली ऑनलाइन साइट के जरिये परिचय बनाकर जालसाज युवक ने युवती से तेरह लाख रुपये ठग लिए। अब शादी करने से इन्कार कर दिया। उसे जान से मारने को भी धमका रहा है। पीड़िता ने सदर बाजार थाने पहुंचकर आरोपी समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


सदर बाजार थाना के अंतर्गत रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया उसकी शादी डाॅट काम नामक साइट के माध्यम से 13 नवंबर 2023 को कोछा भांवर निवासी उमाकांत पटेल से हुई। उमाकांत ने फर्जी बायोडेटा अपलोड कर रखा था। इसे पढ़कर वह उमाकांत के प्रभाव में आ गई। उमाकांत से मुलाकात के बाद परिजनों ने शादी की बात तय कर दी। शातिर उमाकांत ने पिता के एक्सीडेंट की बात कही। अस्पताल से ही घायल पिता की फोटो भेजी। इसके बाद उनके इलाज के नाम पर पैसे मांगने लगा। पीड़िता ने विश्वास करके उमाकांत समेत उसके दोस्तों के खाते में अलग-अलग तिथियों में करीब 13 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। पैसा लेने के बाद उमाकांत ने मोबाइल बंद कर लिया। पता लगाने पर उमाकांत दहेज में बीस लाख रुपये मांगने लगा। जब पीड़िता ने अपना पैसा वापस मांगा तब आरोपी उसे जान से मार देने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने सदर बाजार थाने पहुंचकर उमाकांत पटेल समेत रवि यादव, मंगल सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, वैभव नायक के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed