फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   संशोधित रेलवे महाप्रबंधक 2-City

संशोधित रेलवे महाप्रबंधक 2-City

Sat, 12 Aug 2017 08:52 PM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 08:52 PM IST
विज्ञापन
संशोधित रेलवे महाप्रबंधक 2-City
फोटो
विज्ञापन

रेलवे को बदनाम करने पर क्यों तुले हो?
खुली वायरिंग और सड़ा प्याज देखकर भड़के जीएम
स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान जताई नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक मूलचंद्र चौहान रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान प्लेटफार्म एक पर बने भोजनालय में बिजली की खुली वायरिंग और सड़ा प्याज देख भड़क गए और अफसरों से कहा कि रेलवे की बदनामी कराने पर क्यों तुले हो?
शनिवार को जीएम ने निरीक्षण की शुरूआत में दोनों एसी वेटिंग रूम देखें। यहां लगे एसी चेक किए और यात्रियों से सुविधाओं के बारे में बात की। भोजनालय में परोसे जानी वाली थाली को लगवाकर उसकी गुणवत्ता को देखा। स्टोर रूम में सब्जियों की जांच की। यहां बोरी में सड़ी प्याज देखकर वे भड़क गए और उसे हटाने के निर्देश दिए। बेस किचन के ऊपर बने स्टोर में दाल और अन्य सामग्री देखी। यहां खुली बिजली की वायरिंग देख उन्होंने कहा कि अगर आग लग गई तो बदनामी तो रेलवे की होगी। इसके बाद उन्होंने भोजन कर रहे यात्री नौगांव निवासी आशीष साहू से खाने के स्वाद के बारे में पूछा। यात्री का कहना था कि आम दिनों की तुलना में आज बेहतर खाना परोसा गया।
विज्ञापन

विभागीय स्टाल पर रखे डिब्बा बंद जनता भोजन की पूड़ियां ठंडी मिली। फ्रूट-जूस स्टाल पर तैनात कर्मचारी एग्रीमेंट की कॉपी नहीं दिखा सका। ऑटोमेटिक वाटर वेंडिंग मशीन पर पानी पीकर उसके स्वाद पर संतोष जताया। प्लेटफार्म एक पर दिल्ली एंड की तरफ शेड के बीच से निकले पेड़ के आसपास खुली जगह देख उसको ढकने के लिए कहा, ताकि बारिश में शेड का पानी प्लेटफार्म पर नहीं आ सके। अंत में उन्होंने मुख्य द्वार के सामने प्लेटफार्म पर बने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश पर्यटन के कार्यालय पर कर्मचारियों से बात कर उनसे कहा कि वे अपने संबंधित पर्यटन स्थलों के चित्र दीवार पर चस्पा कर उनकी झांसी से दूरी अंकित करें, ताकि पर्यटक एक साथ भी स्थानों को देख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीआरएम एके मिश्रा, सीनियर डीसीएम विपिन कुमार सिंह, आरपीएफ कमांडेंट आशीष मिश्रा साथ थे।

फोटो
जीएम ने दिखाई 75 वें कोच को हरी झंडी
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक मूलचंद्र चौहान ने वैगन और कोच मरम्मत कारखाने का निरीक्षण किया। कोच कारखाने में पुन: निर्माण किए गए 75 वें सवारी डिब्बे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान महाप्रबंधक ने बोगी शॉप, कोच रिपेयर शॉप, पेंट शॉप, ग्रिड ब्लास्टिंग प्लांट और फाइनल शॉप का निरीक्षण किया। वैगन मरम्मत कारखाने में उन्होंने शेड-ए में आईसीएफ ट्राली में हो रहे कार्यों को देखा। सीटीआरबी और एनटीडब्ल्यूएस शॉप में चल रहे कार्यों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। इसके बाद समीक्षा बैठक में डिप्टी सीएमई बीपीएस भदौरिया और डिप्टी सीएमई मोंटूलाल घोष ने पावर प्वाइंट के द्वारा निर्धारित लक्ष्यों का और आगामी दिनों में होने वाले विकास कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर मुख्य कारखाना प्रबंधक आरडी मौर्या मौजूद थे।


फोटो
मन लगाकर पढ़े बच्चे
झांसी। महिला कल्याण संगठन उत्तर मध्य रेलवे की अध्यक्ष अमिता चौहान और सचिव पामेला सिंह ने गांधी स्मारक जूनियर हाईस्कूल में पौधरोपण किया। साथ ही बच्चों को पुस्तकें, पेंसिल बाक्स और दूसरे उपहार वितरित किए। अमिता चौहान ने बच्चों से मन लगाकर पढ़ने की शिक्षा दी, ताकि वे बड़े होकर माता-पिता का नाम रोशन कर सके। प्रधानाध्यापिका मीरा सिंह ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed