फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   12-year-old boy left home upset after mother's beating

Jhansi News: मां की पिटाई से क्षुब्ध 12 वर्षीय बालक ने घर छोड़ा

Thu, 27 Jul 2023 11:43 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
12-year-old boy left home upset after mother's beating
- आरपीएफ के हवाले किया गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मां की पिटाई से नाराज होकर घर छोड़कर आया 12 वर्षीय बालक चंबल एक्सप्रेस में मिला। वह दो दिन से भूखा-प्यासा था। बालक को आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया गया।

बृहस्पतिवार को रेलवे की टीम गाड़ी संख्या 20906 चंबल एक्सप्रेस में चेकिंग कर रही थी। इस दरम्यान एक कोच में 12 वर्षीय बालक मिला। वह अकेला था और सहमा हुआ शौचालय के पास बैठा हुआ था। चेकिंग टीम द्वारा पूछताछ करने पर वह घबरा गया। बाद में प्यार से पूछने पर उसने बताया कि वह लखीमपुर खीरी जिले का रहने वाला है। उसका पढ़ाई में मन नहीं लगता है। इस पर मां उसे पीटती है, इसलिए वह अपने घर से भाग आया और मुंबई जाने वाला था। बालक ने बताया कि उसने दो दिन से कुछ भी खाया नहीं है। इस पर चेकिंग स्टाफ द्वारा उसे खाना खिलाया गया। बालक को आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया गया है। उसके माता-पिता से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed