फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   12 year old boy committed suicide by hanging himself inside house In Jhansi

Jhansi: 12 साल के बच्चे ने घर में लगाई फांसी, बहन से बोला- तुम चलो मैं आ रहा हूं; 21 साल बाद हुआ था पैदा

Sat, 20 May 2023 07:05 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 20 May 2023 07:05 PM IST
सार

उल्दन थाना क्षेत्र के बिजना गांव निवासी राजाचरण कुशवाहा ने बताया कि 12 वर्षीय बेटे निशांत ने घर के अंदर फांसी लगा ली। शाम को ट्यूशन से बेटी घर आई तो निशांत फंदे पर लटका था।

विज्ञापन
12 year old boy committed suicide by hanging himself inside house In Jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

12 साल के एक बच्चे ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसे रोजाना की तरह बहन के साथ ट्यूशन पढ़ने जाना होता था। बहन ट्यूशन चली गई। लेकिन खुद नहीं गई। घर में अकेला होने पर वह फंदे पर झूल गया। बच्चे ने फांसी क्यों लगाई। इसका कोई कारण अब तक सामने नहीं आया। पिता का कहना है कि बच्चे को किसी ने नहीं डांटा। वह पढ़ने में भी बहुत होशियार था। सुसाइड की वजह पता नहीं है।

विज्ञापन

 
12 साल के बेटे में घर में लगाई फांसी
उल्दन थाना क्षेत्र के बिजना गांव निवासी राजाचरण कुशवाहा के मुताबिक, उनका इकलौता 12 वर्षीय बेटा निशांत 6वीं पास कर कक्षा 7 में आया था। स्कूल की छुटि्टयां होने पर वह गांव में ट्यूशन पढ़ने जाता था। शुक्रवार सुबह वह बकरी चराने चला गया। जबकि पत्नी पूजा करने गई थी। उनके साथ बेटी नीतू भी गई थी। घर पर बेटा निशांत और उससे बड़ी बेटी विनीता थी। दोनों को शाम 4 बजे ट्यूशन जाना था। बेटी ट्यूशन चली गई। जब उसने निशांत को चलने के लिए कहा तो वह बोला कि तुम चलो, मैं आ रहा हूं। लेकिन बेटा ट्यूशन नहीं गया और फांसी लगा ली।
विज्ञापन


शाम को नीतू घर पर आई तो निशांत फंदे पर लटका था। मेडिकल कॉलेज लाए तो मृत घोषित कर दिया। निशांत के माता-पिता दिव्यांग हैं। दोनों ने बेटे के लिए काफी मन्नतें मांगी। 6 बेटियां होने के बाद निशांत का जन्म हुआ था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पहले 6 में से दो बहनों की मौत हो चुकी है। वहीं सबसे बड़ी आरती और रीना की शादी हो चुकी है। जबकि नीतू और विनीता अविवाहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने बताया कि निशांत पढ़ने में बहुत होशियार था। वह क्लास में फर्स्ट या सेकेंड आता था। वह सबका लाडला था। उसको किसी ने डांटा भी नहीं था। वह मोबाइल भी नहीं चलाता था। उसने सुसाइड क्यों किया, यह जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed