{"_id":"5b02d0734f1c1bd6408b6b60","slug":"111526911091-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में आग - एसी एपी एक्सप्रेस में लगी आग, दो बोगियां जलीं-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में आग - एसी एपी एक्सप्रेस में लगी आग, दो बोगियां जलीं-City
Updated Mon, 21 May 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
------
एसी एपी एक्सप्रेस में लगी आग, दो बोगियां जलीं
- ग्वालियर के बिरलानगर के पास हुआ हादसा
- यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक जान बचाई
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मंडल के ग्वालियर में बिरला नगर स्टेशन के पास एसी एपी एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग जाने के कारण दो कोच जल गए। यात्रियों ने किसी तरह चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक अपनी जान बचाई। कई यात्रियों का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना से अप व डाउन ट्रैक पर तीन घंटे से ज्यादा समय तक यातायात बाधित रहा।
हजरत निजामुद्दीन से चलकर विशाखापट्टनम जाने वाली ट्रेन नंबर 22416 एसी एपी एक्सप्रेस आगरा से निकलकर झांसी की तरफ बढ़ रही थी। ग्वालियर स्टेशन आने से पहले सुबह 11.53 बजे बिरला नगर स्टेशन के नजदीक बी-6 कोच से आग की लपटें उठतीं देख यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आवाजें सुनकर अन्य यात्री भी घबरा गए। कुछ यात्री सामान उठाने लगे। इसी बीच एक यात्री ने साहस का परिचय देते हुए चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। ट्रेन रुकने पर यात्री उतरकर बाहर की तरफ भागे। तब तक आग बी-7 कोच तक पहुंच गई। जब तक फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची, तब तक दोनों कोच आधे से ज्यादा जल चुके थे। तमाम सामान भी जल गया था। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अफसर, रेल अफसर व पुलिस कर्मचारियों ने अन्य कोचों से यात्रियों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। बी-6 व बी-7 कोच को ट्रेन से अलग किया गया।
देरी से पहुंची फायर बिग्रेड
ट्रेन के बी-6 कोच में आग भड़की थी। फायर बिग्रेड की गाड़ी देरी से पहुंचने के कारण आग बी-7 कोच तक पहुंच गई। बाद में पहुंचे रेल कर्मचारियों ने दोनों तरफ से कोच काटकर आग फैलने से रोकी। जले हुए कोच को काटने के बाद दूसरे कोचों को ग्वालियर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
मामले की जांच के आदेश
दोपहर 12.06 बजे ट्रेन में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर दुर्घटना राहत गाड़ी से अफसरों व चिकित्सकों की टीमें घटनास्थल को रवाना कर दी गईं। घटना में कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ है। अपर मंडल रेल प्रबंधक ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
- विपिन कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक