फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   11 trains including Vande Bharat and Rajdhani will be delayed

Jhansi News: वंदे भारत और राजधानी समेत देरी से छूटेंगी 11 ट्रेनें

Fri, 06 Sep 2024 05:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
11 trains including Vande Bharat and Rajdhani will be delayed
- एक से लेकर चार घंटे तक की देरी से चलेंगी, रास्ते में भी लगेंगे ब्रेक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। यह माह रेल यात्रियों के लिए दुश्वारी भरा होने वाका है। दिल्ली से झांसी आने वालीं 80 प्रतिशत ट्रेनें प्रभावित हैं। निरस्त और मार्ग परिवर्तन वाली ट्रेनें तो यात्रियों को पीड़ा पहुंचा ही रही हैं। इसके साथ ही जो ट्रेनें चल रहीं हैं, वह भी अब अपने शुरुआती स्टेशन से देरी से छूटेंगी। इसके बाद रास्ते में भी उनकी रफ्तार पर रेलवे ब्रेक लगाएगा। इनमें वंदे भारत जैसी ट्रेनें भी शामिल हैं।
यदि आज से आप 17 सितंबर के बीच झेलम एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस, चेन्नई राजधानी, जीटी एक्सप्रेस, तेलंगाना एक्सप्रेस समेत झांसी से होकर जाने वाली 11 ट्रेनों में सफर करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि, इस माह रेलवे ट्रेनाें की गति पर ब्रेक लगा रहा है। ये ट्रेनें अपने शुरुआती स्टेशन से ही देरी से छूटेंगी। इसके बाद जब यह सफर तय करेंगी, तब भी इन्हें रास्ते में रोका जाएगा। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेनों का संचालन कुछ समय के लिए बाधित है। कई ट्रेनों को रीशिड्यूल कर चलाया जाएगा।
विज्ञापन


देरी से यात्रा शुरू करेंगी ट्रेनें
जम्मूतवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस 16 सितंबर को 3.50 घंटे देरी से यात्रा शुरू करेगी। निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस 12 को 1.30 घंटे और 14 व 16 सितंबर को एक घंटे देरी से यात्री शुरू करेगी। नांदेड़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस 16 को 4.30 घंटे देरी से यात्रा शुरू करेगी। नांदेड़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस 6 से 10 सितंबर तक तीन घंटे देरी से यात्रा शुरू करेगी। अमृतसर-नांदेड़ सचखंड एक्सप्रेस 11 से 15 सितंबर तक 1.30 घंटे देरी से यात्रा शुरू करेगी। अमृतसर-नांदेड़ सचखंड एक्सप्रेस 16 काे 1.30 घंटे और 17 सितंबर को 2.30 घंटे देरी से यात्रा शुरू करेगी। हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस 6, 12, 13 व 15 सितंबर को 2 घंटे देरी से यात्रा शुरू करेगी। हजरत निजामुद्दीन-चेन्नई एक्सप्रेस 6 व 13 सितंबर को एक घंटा रास्ते में रेगुलेट होगी। हजरत निजामुद्दीन-चेन्नई राजधानी एक्सप्रेस 16 सितंबर को 55 मिनट रास्ते में रेगुलेट होगी। नई दिल्ली-चेन्नई जीटी एक्सप्रेस 6, 12, 13, 15 व 16 को 25 मिनट रास्ते में रेगुलेट होगी। नई दिल्ली-हैदराबाद तेलंगाना एक्सप्रेस 6, 12 व 13 को 35 मिनट और 14 को 10 मिनट रास्ते में रेगुलेट होगी। हजरत निजामुद्दीन-हुबली एक्सप्रेस 15 सितंबर को रास्ते में 45 मिनट रेगुलेट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed