फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The flicker of lights illuminate the home

दीपों की झिलमिलाहट से रोशन हुए घर 

Sun, 30 Oct 2016 07:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sun, 30 Oct 2016 07:00 PM IST
विज्ञापन
The flicker of lights illuminate the home
तारापुर कालोनी में फूलझड़ी जलाती बच्चे।
 दीपों का पर्व दीपावली रविवार को धूमधाम से मनाया गया। गांव से लेकर शहर तक घर आंगन दीपों से जगमगा उठे। दीपों की जगमगाहट और झालर की झिलमिलाहट से घर-आंगन रोशन हो उठे। देर रात तक पटाखों की आवाज गूंजती रही। सुबह सफाई के बाद घरों को फूल-माला से सजाया गया।
विज्ञापन


घरों और प्रतिष्ठानों को सजाने की होड़ लगी रही। घरों में विधि-विधान से भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि मांगी। घरों में आकर्षक रंगोली भी सजाई गई।शाम होते ही शहर से लेकर गांव तक के घर आंगन दीपों और झालरों की रोशनी से जगमगाने लगे।
विज्ञापन


घरों की चौखट पर भी रंगोली सजाकर दिए जलाए गए। अधिकातर  भवन विद्युत झालरों से सजाए गए थे। पंडालों में हवन पूजन के लिए भीड़ रही। व्यवसायी दुकानों की साफ सफाई में सुबह ही जुट गए। बच्चों, युवा, बुजुर्गो ने अपने-अपने ढंग से त्योहार मनाया। पटाखे जलाने के लिए सुबह से ही बच्चे उत्साहित दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाएं घर को सजाने में व्यस्त रहीं। घर के बाहर फूल, माला, बिजली की झालर तो रंगीले बुरादे आटा, नील सहित अन्य सामानों से बेहतरीन डिजाइनें बनाईं। रंगोली के पास आकर्षक दीए भी रखे। कैंडिल और तोरण से घर के प्रवेश द्वार  सजाए गए। मान्यतानुसार दीपावली पर रंगोली बना कर मां लक्ष्मी का स्वागत किया जाता है।


प्रभु को नए वस्त्र, माला, फूल, लाई चिउड़ा आदि चढ़ा कर पूजा संपन्न की। पूजा स्थल पर रामायण का पाठ किया। घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए गए थे। पटाखे और मिठाई की दुकानें ग्राहकों से गुलजार रही। जिले के मुंगराबादशाहपुर, करंजाकला, शाहगंज, बरसठी, जलालपुर, सिकरारा, मीरगंज, मडिय़ाहूं, केराकत, बक्शा, मछलीशहर, रामपुर, धर्मापुर, गौराबादशाहपुर क्षेत्र में धूमधाम से दीपावली मनाई गई। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed