फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Student stabed by classmate

दसवीं के छात्र ने सहपाठी को मारा चाकू

Sun, 10 Jan 2016 12:44 AM IST
संवाददाता बरसठी ।
संवाददाता बरसठी । Updated Sun, 10 Jan 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Student stabed by classmate
स्थानीय थाना क्षेत्र के गोठांव गांव स्थित जगजीत सिंह इंटर कालेज में कक्षा दसवीं के एक छात्र ने अपने सहपाठी को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल छात्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।  
विज्ञापन


क्षेत्र के गोठावं गांव निवासी राज दुबे (15) गांव में ही स्थितजगजीत सिंह इंटर कालेज के 10वीं का छात्र है। आरोप है कि शनिवार को स्कूल में एक राज का सहपाठी छात्र (विपुल सिंह) उसको पिता का नाम लेकर उसे चिढ़ाने लगा। राज ने इसका विरोध किया। सहपाठी को यह बात नागवार गुजरी और उसने लंच में देख लेने की बात कही। दोपहर 1.15 बजे लंच के दौरान आरोपी छात्र ने राज को स्कूल मैदान में पकड़ लिया और उसे चाकू मार कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी छात्र चाकू समेत मौके से फरार हो गया। मैदान में खेल रहे अन्य बच्चों ने भागकर अध्यापकों को इस घटना की सूचना दी। अध्यापकों ने घायल को उठाकर थाने पहुंचाया। जहां से पुलिस ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। राज को छाती में बांयी तरफ और बाएं जांघ पर चोट के निशान हैं। घटना के बाद स्कूल बंद कर दिया गया। इस संबंध में प्रधानाचार्य जगजीत सिंह ने बताया कि घटना लंच के समय स्कूल परिसर से बाहर हुई है। उधर थाने के एसआई घनश्याम यादव ने बताया कि आरोपी किशोर को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed