फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Meeting in the collectorate, in the tehsils

कलेक्ट्रेट में बैठक, तहसीलों में धरना

Wed, 10 Jan 2018 12:59 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Wed, 10 Jan 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
Meeting in the collectorate, in the tehsils
धरने पर लेखपाल
 सुरक्षा और सुविधाएं बढ़ाने के लिए मंगलवार को लेखपाल संघ ने कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में बैठक की और तहसीलों में धरना दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

लेखपालों का कहना है कि छह माह से शासन एंटी भू माफिया, सीमा द्योतक चिह्नों की कोडिंग, ऋण मोचन जैसे योजनाएं चलाई जा रही हैं। कामों की अधिकता से लेखपाल तनाव में रह रहे हैं। कृषि विभाग भ्रामक सूचनाएं दे रहा है। इससे किसानों की लेखपालों से नाराजगी बढ़ रही है और भूमाफिया के निशाने पर लेखपाल आ गए हैं। आए दिन मारपीट और हत्या की घटनाएं हो रही है। लेखपालों ने अलीगढ़, आगरा, चंदौली में हुई घटनाओं का जिक्र किया। इस मौके पर सदर तहसील के अध्यक्ष कृष्णानंद पांडेय, विष्णु नरायन सिंह, राम प्रताप सिंह, अरविंद पांडेय, हरिकेश विश्वकर्मा, विक्रांत सिंह, ओम प्रकाश तिवारी, अर्चना कुमारी, बलवंत सिंह आदि मौजूद रहे। शाहगंज और केराकत तहसीलों में भी लेखपालों ने धरना दिया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मछलीशहर: तहसील सभागार में लेखपालों ने मंगलवार को धरना दिया। इसके बाद मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी विमल कुमार दूबे को सौंपा। इस मौके पर बृजेश कुमार यादव, जयचंद, राकेश गौड़, दुर्गेश यादव, राहुल सिंह, अमन सिंह, शेर बहादुर, सूरज, अविनाश, अश्वनी, परमानंद, रमेश आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता लाल चंद्र पाण्डेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदलापुर: लेखपाल संघ ने दस सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि दबंग किस्म के लोग गलत काम कराने की गरज से लेखपालों पर दबाव बनाते हैं। इस मौके पर रामनारायण यादव, जनार्दन मिश्र, शैलेंद्र मिश्र, संदीप दुबे, अजय पांडेय, अशोक यादव, सोनी सिंह, रूकमणि आदि मौजूद रहे।

मडियाहूं: लेखपाल संघ की बैठक तहसील सभागार में संघ के अध्यक्ष संजय कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित 8 सूत्रीय मांग पत्र उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं को सौंपा। इस मौके पर शिवशंकर, आदर्श श्रीवास्तव, अवधेश मौर्य, दिनेश पटेल, शैलेंद्र कुमार, पूनम, सारिका सिंह आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed