फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   governor participates in VC conference

'मानकों की अनदेखी पर रद्द होगी संबद्धता'

Sun, 10 Jan 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर।
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर। Updated Sun, 10 Jan 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
governor participates in VC conference
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शनिवार को हुए प्रदेश के कुलपतियों के सम्मेलन को दौरान उच्च शिक्षा में सुधार के मुद्दे पर मंथन हुआ। कुलपतियों की शिकायत पर राज्यपाल ने कहा कि मानक की अनदेखी करने वाले निजी महाविद्यालयों की संबद्धता समाप्त कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी कालेज मानकों को पूरा करें और समय से नैक मूल्यांकन कराएं ताकि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो। ई-गर्वनेंस के तहत विवि में छात्रों का डाटा आनलाइन किया जाए। सभी विश्वविद्यालय एक जैसा साफ्टवेयर तैयार कराएं ताकि सभी में एकरूपता रहे। तमाम विवि ऐसे हैं जिनकी वेबसाइट हमेशा बंद रहती है या समय से अपडेट नहीं होती। इस तरह की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय सभागार में हुए सम्मेलन में उच्च शिक्षा से जुड़े कई एजेंडों पर चर्चा हुई। सम्मेलन में प्रदेश के 25 विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने हिस्सा लिया। इसमें स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों और कालेजों में तैनात शिक्षकों को सम्मान जनक वेतन दिए जाने पर चर्चा हुई। खास कर स्ववित्तपोषित कालेजों की स्थिति पर कुलपतियों ने चिंता जताई। राज भवन में शिकायतों का अंबार लगने के मदद्ेनजर राज्यपाल ने कुलपतियों से कहा कि वे अपने स्तर से कालेजों की समस्या का निस्तारण करें। अपने बैठने का समय निर्धारित कर सूचना बोर्ड पर अंकित करें कि आप कब उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि संवाद से अधिकतर समस्याओं का हल हो जाएगा।
विज्ञापन


किं ग जार्ज मेडिकल कालेज के कुलपति ने बताया कि डिग्रियों में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए उन्होंने 12 बिंदु बनाए हैं। जिस पर राज्यपाल ने डिग्रियों की छपाई में बार कोडिंग लागू करने पर जोर दिया।  सम्मेलन में तय हुआ कि दीक्षांत समारोह भारतीय परंपरागत वेशभूषा में कराए जाएंगे। टॉपर छात्रों को चांसलर मेडल देने व कार्य परिषद की बैठक की रिकार्डिंग कराने पर सहमति बनी। राज्यपाल से कई कुलपतियों ने कहा कि बैठक में निर्णय कुछ  होता है लेकिन उसका अनुपालन दूसरे तरीके से कराया जाता है। रिकार्डिंग होने से कहीं से हेराफेरी करने की गुंजाइश नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन में सत्र 2015-16 की परीक्षा तैयारियों पर भी चर्चा हुई। कुलपतियों ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां चल रही हैं। समय से परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। संबद्धता लेने के लिए किसी भी संस्थान को मानकों को पूरा करना होगा। मानक के अनुरूप भवन, शिक्षकों की संख्या, लाइब्रेरी और छात्रों को मिलने वाली सुविधाएं मौजूद होने के बाद ही संबद्धता प्रदान की जाएगी। शासकीय और अनुदानित कालेजों में शिक्षकों के रिक्त पद भरे जाएंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार को पत्र भेज दिया गया है।

इस मौके पर पूविवि के कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने राज्यपाल को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। राज्यपाल की प्रमुख सचिव जूथिका पाटणकर, प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद, सचिव चंद्र प्रकाश सहित 25 विश्व विद्यालयों के कुलपति एवं प्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed