फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Married woman commits suicide

विवाहिता ने की खुदकुशी

Sun, 03 Jul 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sun, 03 Jul 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Married woman commits suicide
मैनेजर के घर जाकर लगाई आग - फोटो : Demo Pic
रामपुर थाना के राजापुर गांव में शनिवार की रात विवाहिता ने अपने को कमरे में बंद करके मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। परिवार के लोग बाहर सो रहे थे। जब धुआं निकलता देखा तो कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के मायके सूचना भेजवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।राजापुर गांव निवासी महेश पाल की शादी बरसठी थाना के बड़ेरी पाल नगर के सुकुंतु राम की बेटी ललिता देवी (25) के साथ 2013 में हुई थी।
विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। ललिता देवी महेश के साथ नहीं रहना चाहती थी। जिसके कारण वह अपने मायके चली गयी। एक पखवारे पूर्व पंचायत के बाद वापस अपने ससुराल राजापुर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को ललिता के पिता बेटी के घर आए थे। उसे मिलकर एक मोबाइल दिया और घर में ठीक से रहने की हिदायत देकर चले गए। शनिवार की रात ललिता ने अपने पक्के मकान के कमरे में जाकर सो गई और परिवार के लोग बाहर सो गए।

एक बजे रात घर के रोशनदान से धुआं निकलने लगा। इससे आसपास की लोगों की नींद खुल गई। महेश के घर से निकल रहे धुंए को देखकर दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन अन्दर से कोई आवाज नहीं आई। दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो झुलसने से ललिता की मौत हो चुकी थी।


ललिता के मायके बड़ेरी सूचना दे दी गई है। मृतका के पिता सुकुंतुराम ने पुलिस को अपने दिए तहरीर में बताया कि दहेज को लेकर पुत्री के घर वाले प्रताड़ित करते थे। शनिवार की रात दहेज नहीं मिलने के कारण पति महेश पाल व सास मालती देवी न मिट्टी का तेल छिड़कर जला दिया। पुलिस ने पति व सास के खिलाफ  मुकदमा पंजीकृत करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed