फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अपहृत युवती बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

अपहृत युवती बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

Wed, 03 Apr 2019 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
अपहृत युवती बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार
जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र से सोमवार की सुबह अपहृत युवती को पुलिस ने मंगलवार को सुबह सकुशल बरामद करते हुए अपहर्ता को स्कार्पियो समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवती को परिवार वालों को सौंप दिया जबकि अपहरण के आरोपी युवक को जेल भेज दिया। एसपी आशीष तिवारी ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अपहर्ता मुंगराबादशाहपुर थाने के मधुपुर गांव का निवासी है।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस लाइन में एसपी आशीष तिवारी ने मामले का खुलासा करते हुए पत्रकारों को बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने युवती के साथ आरोपी को पवारा थाना क्षेत्र के भरही नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी नफीस उर्फ मच्छर निवासी मधुपुर थाना मुंगराबादशाहपुर ने बताया कि लड़की से उसका पहले से प्रेम संबंध था। दोनों एक योजना के तहत भागे थे। पहले से ही दोनों ने फोनपर यह प्लान बनाया था कि वह गाड़ी लेकर कूड़ेदान के पास खड़ा रहेगा और लड़की कूड़ा फेंकने के बहाने आएगी और गाड़ी में सवार हो जाएगी। एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि लड़की को गाड़ी में बैठाकर पहले वह कलापुर गांव स्थित अपने साथी के यहां गया। वहां दोपहर तक रहा। बाद में वहां से अपने नानी के घर पवारा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव चला गया। यहां से दोनों भागने के फिराक में निकले थे। सुबह करीब आठ बजे दोनों स्कार्पियो से भरही नहर के पास पहुंचे थे तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को सुबह करीब पांच बजे मुंगराबादशाहपुर थाने के पास से युवती के अपहरण की घटना से सनसनी फैल गई थी। एसपी ने अपहर्ता को गिरफ्तार करने व युवती को सकुशल बरामद करने के लिए एसपी ग्रामीण संजय राय, क्षेत्राधिकारी मछलीशहर विजय सिंह को निर्देश दिया था। जिले के अन्य थानों को भी एलर्ट कर दिया गया था। क्षेत्राधिकारी मछलीशहर विजय सिंह द्वारा थाना मुंगराबादशाहपुर दो टीम बनाकर घटना के खुलासे का निर्देश दिया गया। पुलिस टीम ने भरही नहर के पास से अभियुक्त नफीस उर्फ मच्छर को गिरफ्तार लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed