फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   2.80 कुंतल गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

2.80 कुंतल गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Sat, 04 Aug 2018 12:25 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
सुइथाकला। सरपतहा थाने की पुलिस ने शुक्रवार को सुबह 2.80 कुंतल गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। तस्करों के पास से बरामद गांजा की कीमत 15 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।
विज्ञापन

सरपतहा थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि क्षेत्र के डीह अशरफाबाद गांव के पास दो लोग कई बोरियों में गांजा लेकर कहीं जाने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। सूचना पर वह हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए और दोनों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। पता चला कि ये दोनों गांजा तस्कर हैं। उनके पास से 2 कुंतल 80 किलो गांजा बरामद हुआ। वे निर्धारित स्थानों पर गांजा की सप्लाई देेने जा रहे थे। उन्होंने कहा कि पकड़े गए गांजा तस्करों में अनुराग गुप्ता निवासी ग्राम कादीपुर थाना कादीपुर जिला सुल्तानपुर और संतोष मिश्रा निवासी थाना करौदी कला जिला सुल्तानपुर शामिल हैं। दोनों गांजा की तस्करी करते हैं और बिहार से गाजा लाकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में फुटकर व्यापारियों को बेचते हैं। उन्होंने बताया कि बरामद किए गए गांजे की कीमत लगभग 15 लाख रुपए है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed