{"_id":"5a1c5b134f1c1b59678be8b3","slug":"151180788317-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड बढ़ी, खेत में पानी चला रहे किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठंड बढ़ी, खेत में पानी चला रहे किसान की मौत
Updated Tue, 28 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। तापमान गिरने से जिले में गलन भरी ठंड शुरू हो गई है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार की रात सब्जी के खेत की सिंचाई करते समय सरायख्वाजा क्षेत्र के ककोर गहना निवासी एक किसान की मौत हो गई। गलन भरी ठंड पड़ने के बाद भी अभी प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों में भी तक स्वेटर का वितरण नहीं किया जा सका है। ठंड के चलते सुबह और रात में ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अलाव जलाने लगे हैं जबकि शहर में रूम हीटर का इस्तेमाल किया जाने लगा है।
जिले में दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रविवार की रात से गलन भरी ठंड शुरू हो गई है। सोमवार की भोर में गलन भरी ठंड रही। न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। गलन बढ़ने से थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ने लगी है। रविवार की रात सरायख्याजा थाना क्षेत्र के ककोर गहना में खेत की सिंचाई करते समय सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में ककोरगहना निवासी किसान शिवलोचन पाल (55) की ठंड लगने से मौत हो गई। रविवार की रात में सिंचाई के समय ठंड लगने के बाद देर रात उनकी हालत गंभीर हो गई। परिवार के लोगों ने उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर क्षेत्रीय लेेखपाल नीतू सिंह मौके पर पहुंचीं और ठंड से मौत की सूचना की रिपोर्ट एसडीएम को दी। गलन भरी ठंड पड़ने के बाद भी अभी तक प्राथमिक विद्यालयों में बच्चे में स्वेटर का वितरण नहीं किया जा सका है।