जौनपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज के नेतृत्व में डीएम को ज्ञापन सौंप कर समस्या का निस्तारण कराने की मांगी। डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड और आईसीएसई बोर्ड के छात्रों की विगत 4 माह की फीस माफ की जाए, बच्चों के ड्रेस को बार-बार न बदला जाए, मनरेगा मजदूरों का मानदेय बढ़ाया जाए, नए वर्ष के पाठ पुस्तकों में कोई बदलाव न किया जाए। शहर अध्यक्ष सौरभ शुक्ला ने बताया कि विगत 4 माह से कोरोना महामारी में जनपद के तमाम परिवार आर्थिक संकट में जूझ रहे है। गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक भी बेरोजगार बैठे हैं। सरकार से अपील है कि बेरोजगार बैठे हुए शिक्षकों को कम से कम 8000 प्रति माह 6 महीने तक सहायता राशि प्रदान की जाए। न्यायालयों में लाखों की संख्या में काम कर रहे वकीलों की आमदनी नगण्य हो गई है। उन्हें भी सहायता राशि दी जाए। इस अवसर पर महिला जिला अध्यक्ष के चित्रलेखा सिंह, उपाध्यक्ष गौरव सिंह सनी, महासचिव राजन तिवारी एडवोकेट, शोभित श्रीवास्तव, मुफ्ती मेहंदी, सत्यवीर सिंह गौरव सिंह , सतीश सोनकर राजकुमार निषाद सतीश निषाद, इंद्र मणि दुबे, बाबा यादव, सैयद हसन मेहंदी, राकेश सिंह डब्बू, अशरफ अली, इस्तियाक अहमद, दीपक भारती, चंद्रप्रकाश मौर्य, शिव मिश्रा आदि मौजूद रहे।