फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Block chief election: SP declared block chief candidates in 12 blocks in jaunpur

ब्लॉक प्रमुख चुनाव: सपा ने 12 ब्लाकों में घोषित किए उम्मीदवार, सबसे ज्यादा महिलाओं पर जताया भरोसा

Sat, 05 Jun 2021 11:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 05 Jun 2021 11:41 PM IST
सार

मुंगराबादशाहपुर से पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव की भाभी और शाहगंज से विधायक ललई यादव की भयोहू को मैदान में उतारा है।

विज्ञापन
Block chief election: SP declared block chief candidates in 12 blocks in jaunpur
samajwadi party symbol bicycle

विस्तार

जौनपुर जिले में ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव के लिए शनिवार को सपा ने 12 विकास खंडों में ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। जिला कार्यालय में हुई बैठक में सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव में अभी से जुट जाएं। जिन 12 नामों की घोषणा की गई है, उनमें सबसे अधिक आठ महिला प्रत्याशी हैं।

विज्ञापन


मुंगराबादशाहपुर से पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव की भाभी चमेला देवी पत्नी बृजलाल यादव और शाहगंज से विधायक ललई यादव के चचेरे भाई मनोज यादव गल्लू की पत्नी सरिता यादव को पार्टी ने ब्लॉक प्रमुख पद के लिए प्रत्याशी बनाया है। सुइथाकला विकास खंड से धर्मेंद्र कुमार वर्मा निवासी भोगापुर, महराजगंज से राय हरिश्चंद्र सिंह निवासी गजाधरपुर, सुजानगंज से दीप्ति पटेल पत्नी राजेश पटेल निवासी नौली को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन


रामपुर ब्लाक से सत्य प्रकाश मिश्रा निवासी भदरिवन, रामनगर ब्लॉक से पूर्व ब्लॉक प्रमुख कैलाश नाथ यादव निवासी नारायणपुर को पार्टी ने मैदान में उतारा है। इसके अलावा बक्शा से विद्या देवी पत्नी अरुण कुमार दुबे निवासी लेदुका, सिरकोनी से सपना सिंह पत्नी अभिषेक सिंह निवासी अहमदपुर, मुफ्तीगंज से मीला सरोज पत्नी संजय सरोज निवासी पतौरा, सिकरारा से प्रभावती यादव पत्नी राज नारायण यादव निवासी चक मिर्जापुर और धर्मापुर से विमलेश यादव पत्नी ओमप्रकाश यादव निवासी कमरुद्दीनपुर को पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने बताया कि सभी विकास खंडों से कई लोगों ने आवेदन किया था। आवेदकों की सूची प्रदेश अध्यक्ष को भेजी गई थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सहमति के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने प्रत्याशियों की सूची जारी की है। अन्य विकास खंडों में भी जल्द ही प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed