फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bhim Army activists burnt effigy of Baba Ramdev in Jaunpur

भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने बाबा रामदेव का पुतला फूंका

Tue, 19 Nov 2019 04:29 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 19 Nov 2019 04:29 PM IST
विज्ञापन
Bhim Army activists burnt effigy of Baba Ramdev in Jaunpur
बाबा रामदेव का पुतला दहन - फोटो : a

जौनपुर जिले की शाहगंज तहसील प्रांगण में मंगलवार को भीम आर्मी के अध्यक्ष मोहित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने योग गुरु बाबा रामदेव द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पर अशोभनीय टिप्पणी का विरोध जताते हुए पुतला फूंका। तत्पश्चात उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


भीम आर्मी के कार्यकर्ता जेसीज चौक से जुलूस निकालकर  तहसील प्रागंण पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने डा. भीमराव अंबेडकर पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले बाबा रामदेव के ऊपर विधिक कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि बाबा रामदेव ने संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर को आतंकवादी विचारधारा का कहकर संबोधित किया। जो क्षमा करने के योग्य नहीं है। इस प्रकार की टिप्पणी से देश के महापुरुषों का अपमान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सस्ती लोकप्रियता के लिए बाबा रामदेव ने जानबूझकर ऐसी टिप्पणी की है। जो निंदनीय है। बाबा रामदेव के ऊपर विधिक कार्रवाई की मांग करते हुए सार्वजनिक रूप से  देश की जनता के समक्ष माफी मांगने की बात कही। टिप्पणी से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बाबा रामदेव के प्रतीकात्मक पुतला फूंकते हुए उपजिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर विवेक यादव, रमेश कुमार, संतोष कुमार, रोशन, विजेंद्र कुमार, रजनीकांत, शैलेंद्र कुमार, सतीश कुमार, निवील राव सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed