{"_id":"5afdcb314f1c1be2408b61b6","slug":"15265820611-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली पाटने को लेकर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली पाटने को लेकर लगाया जाम
Updated Fri, 18 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर/जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के जमालापुर बाबतपुर मार्ग पर भवानीगंज बाजार में गुरुवार को कोलवारी गांव के ग्रामीणों ने दोपहर बाद जाम लगा दिया। एसडीएम के समझाने बुझाने के बाद रास्ता साफ कराया गया। इस दौरान ढाई घंटे तक आवागमन बाधित रहा। जमालपुर गाँव निवासी एक व्यक्ति कोलवारी ग्राम सभा की सरकारी नाली को पाट कर कब्जा कर रहे थे। ग्रामीणों के मना करने के बाद भी नहीं माने। तो पूर्व प्रधान पुरुषोत्तम ने डायल 100 को सूचना दिया। डायल 100 पुलिस को पहुंचने के बाद भी नाली पाटना बंद नहीं होने पर कोलवारी ग्राम सभा के ग्रामीणों में पूर्व प्रधान के नेतृत्व में जमालापुर बाबतपुर मार्ग के भवानीगंज बाजार में चक्का जाम कर दिया। सूचना पर जब थानाध्यक्ष नेवढ़िया विनोद कुमार यादव मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया और हाथापाई पर उतारू हो गए। इसके बाद क्षेत्राधिकारी रामभवन यादव व उपजिलाधिकारी मोतीलाल यादव समेत सर्किल के मड़ियाहूं, रामपुर, बरसठी, सुरेरी के थानाध्यक्ष व पीएसी मौके पहुंच गई। उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं मोतीलाल यादव के आश्वासन के बाद जाम समाप्त कराया गया।
विज्ञापन