फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शिरी के उपचार को स्वयंसेवी संस्थाओं ने मांगी भीख

शिरी के उपचार को स्वयंसेवी संस्थाओं ने मांगी भीख

Thu, 03 May 2018 12:08 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
शिरी के उपचार को स्वयंसेवी संस्थाओं ने मांगी भीख
बदलापुर/घनश्यामपुर। कस्बा क्षेत्र की एक किशोरी को 26 अप्रैल की रात जलाने का प्रयास किया गया। उसके उपचार के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं ने भीख मांगकर धन जुटाया। 10 माह पूर्व गैंगरेप की पीड़िता किशोरी के साथ लगातार अन्याय होता रहा और जिम्मेदार चुप्पी साधे रहे। दुराचार की शिकार किशोरी का तीन माह बाद ही गर्भपात भी करा दिया गया। 26 अप्रैल की रात उसे रास्ते से हटाने के लिए आग के हवाले कर दिया गया। उसका उपचार वाराणसी में चल रहा है। उसकी मां उपचार हेतु परेशान है। इसे देखते हुए बुधवार को निर्भय ट्रस्ट जौनपुर, श्रीराम जानकी समिति जौनपुर एवं प्रगति दिशा फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय विकलांग अनुसंधान केंद्र जौनपुर के तत्वावधान में भीख मांगों अभियान चलाया गया। संस्था की सचिव रेनू सिंह ने एसडीएम से भीख मांगने के साथ ही पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की। भीख मांगों अभियान में निशा, मालती, गुलाबचंद विश्वकर्मा, भृगुनाथ विश्वकर्मा, चंद्रावती, तारा आदि मौजद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed