{"_id":"5a5d00824f1c1b87268b49dc","slug":"15160446039-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट दियउता या निर्दल जीतउता एक बार ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट दियउता या निर्दल जीतउता एक बार ...
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर/थानागद्दी। अक्षर आरसी साहित्यिक एवं जन सेवा मंच के बैनर तले सोमवार को पूर्व माध्यमिक भैंसा के परिसर में कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन किया गया। इसमें कवियों ने कविताएं सुनाकर लोगों की खूब वाहवाही बटोरी।
कार्यक्रम की शुरुआत पवन पांडेय ने सरस्वती वंदना से की। युवा कवि पवन जौनपुरी ने विधायकों पर कटाक्ष करते हुए ‘टिकट दियउता या निर्दल जीतउता एक बार हमहूं के विधायक बनउता’ सुनाया तो लोगों ने खूब तालियां बजाईं। अशोक सिंह घायल ने गीत ‘चांदनी छत पर टहल रही होगी’ डा. बहादुर अली खां मीनाई ने ‘बढ़ाये जाना पिरीतिया की डोर’ से रस बहाया। साहब लाल सहज ने ‘सूख रहा सावन का पानी’ से पर्यावरण तो सूबेदार पांडेय ‘जब देखा तब जाम बनारस’ से विडंबना की प्रस्तुति की। हंसराज यादव ने देश के भ्रष्टाचारी नेताओं पर व्यंग्य कसते हुए ‘एक जापानी खटमल हिंदुस्तान भ्रमण पर आया’ सुनाकर लोटपोट कर दिया। इसके अतिरिक्त सुशील चंद्र मिश्र भिड़ंत, महेंद्र शंकर पांडेय और सुभाष मिश्र पथिक ने भी कविताएं सुनाईं। अध्यक्षता मदन मोहन शुक्ल व संचालन डा. बहादुर अली खान मीनाई ने किया। कार्यक्रम आयोजक धर्म जागरण प्रमुख नरेंद्र कुमार पांडेय ने सभी के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर भैयालाल पांडेय, सूर्यनाथ सिंह, जगदीश पाठक, अशोक पांडेय, पप्पू पाठक, चिराग पांडेय, फौजदार पांडेय, डा.नागेंद्र मौर्य, डा. प्रमोद मिश्र, सोहन राजभर और भैयालाल यादव उपस्थित रहे।