{"_id":"59f380784f1c1bd1538b9796","slug":"150913044115-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूविवि में आज आएंगे राज्यपाल राम नाईक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूविवि में आज आएंगे राज्यपाल राम नाईक
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
राज्यपाल के आगमन के मद्देनजर पूर्वांचल विश्वविद्यालय के हेलीपैड का निरीक्षण करते जिलाधिकारी और एसपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। राज्यपाल राम नाईक 28 अक्तूबर को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित विश्वविद्यालय में शिक्षा पद्धति विषयक सम्मेलन में भाग लेंगे। कुलपति प्रो. राजाराम यादव के साथ जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र और पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। इसके अलावा स्टेडियम परिसर में बने हेलीपैड का भी निरीक्षण किया।
विश्वविद्यालय में शिक्षा पद्धति विषयक सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में शनिवार को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. रमेश चंद्र व कार्य परिषद के सदस्य शिक्षाविद डा. दीनानाथ सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। उद्घाटन सत्र के बाद उच्च शिक्षा की स्वायत्तता, उच्च शिक्षा की गुणवत्ता मुद्दे एवं चुनौतियां, उच्च शिक्षा का निजीकरण विषय पर विभिन्न सत्रों में चर्चा होगी। इसमें महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पूर्व कुलपति प्रो. के पी पांडेय, बीएचयू के प्रो. जगदीश दीक्षित बतौर मुख्य वक्ता अपनी बात रखेंगे। इसके साथ ही शिक्षक, शोधार्थी एवं विद्यार्थियों के शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने सम्मेलन की तैयारी के लिए बैठक कर समिति के सदस्यों से तैयारियों के संबंध में रिपोर्ट ली।