फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youth returned after traveling 1200 km by bike

बाइक से 1200 किलोमीटर सफर कर लौटे युवक

Sun, 05 Apr 2020 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Youth returned after traveling 1200 km by bike
जिला अस्पताल में जांच कराने पहुंचे गुजरात से आए बाइक आए युवक - फोटो : ORAI
उरई। गुजरात के सूरत में पानी पूरी का धंधा करने वाले तीन सगे भाइयों समेत पांच लोग जिले में लौटे। वे रविवार को जिला अस्पताल में थर्मल स्क्रीनिंग कराने भी पहुंचे। आज जिला अस्पताल में 225 और मेडिकल कालेज में 260 लोग जांच कराने पहुंचे, जिनकी थर्मल स्क्रीनिंग कर जांच प्रमाणपत्र दिया गया।
विज्ञापन

सिरसाकलार थाना क्षेत्र के धामनी निवासी रामनरेश पुत्र मूलचरन कुशवाहा ने बताया कि वह अपने भाई रामकेश व रामवीर एवं रिश्तेदार राजू एवं कुलदीप के साथ गुजरात के सूरत में पानी पूरी का धंधा करता है। लॉकडाउन होने के बाद काम धंधा बंद हो गया। जो कुछ राशन और अन्य सामग्री थी, वह भी समाप्त हो गई। ऐसे में घर पर आने के अलावा कोई चारा नहीं था। हम लोग 31 मार्च को सूरत से बाइकों से चले थे, शनिवार रात बाइकों से 1200 किलोमीटर की यात्रा कर जिले में आए। बताया कि रास्ते में बंद पड़े होटल और खेतों में किसी तरह रात गुजारते हुए निकले। रास्ते में कई जगह पुलिसिया चेकिंग का भी सामना करना पड़ा। तब पुलिस ने हालात समझते हुए कई जगह भोजन देकर आगे जाने की इजाजत दे दी। बताते है कि रास्ते में परेशानी तो बहुत आई पर अब घर लौट आए है तो राहत मिली है। अब 14 दिन तक क्वारंटीन रह लेंगे, कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed