फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youth drowns in Yamuna during Mandap immersion; dies.

Jalaun News: मंडप विसर्जन के दौरान यमुना में डूबा युवक, मौत

Fri, 10 Jul 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Youth drowns in Yamuna during Mandap immersion; dies.
फोटो - 17 मृतक मोहित की फाइल फोटो। - फोटो : 1
सिरसाकलार। थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरी मुस्तकिल में मंडप विसर्जन के दौरान यमुना नदी में डूबने से युवक की मौत हो गई। वह कुछ दिन पहले ही दिल्ली से वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। उसकी मौत से गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन

ग्राम टिकरी मुस्तकिल निवासी मोहित (20) बृहस्पतिवार को परिवार के लोगों के साथ वैवाहिक सामग्री और मंडप विसर्जन के लिए यमुना घाट गया था। गांव में हाल ही में एक विवाह समारोह संपन्न हुआ था, जिसके बाद परंपरा के अनुसार मंडप और विवाह में प्रयुक्त सामग्री का विसर्जन किया जा रहा था। इसी दौरान मोहित यमुना में नहाने के लिए उतर गया और अचानक गहरे पानी में चला गया, जिससे वह डूब गया।
विज्ञापन

मोहित के नदी में डूबने की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों और मछुवारों ने तत्काल खोजबीन शुरू की और काफी प्रयास के बाद उसे पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहित दिल्ली में जींस के कारोबार से जुड़ा हुआ था और करीब एक माह पहले ही गांव आया था। वह अपने पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। बेटे की असमय मौत से मां राजकुमारी सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष वरुण प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed