फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Young woman from Jhansi reaches lover's house in search of him.

Jalaun News: प्रेमी की तलाश में उसके घर पहुंची झांसी की युवती

Wed, 26 Aug 2026 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Young woman from Jhansi reaches lover's house in search of him.
कोंच। झांसी की युवती मंगलवार सुबह प्रेमी युवक की तलाश में कस्बे के आजाद नगर स्थित उसके घर पहुंच गई। युवती के पहुंचने से मोहल्ले में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रेमी और प्रेमिका अलग-अलग धर्मों के होने के कारण हिंदूवादी संगठन भी खासे सक्रिय दिखाई दिए।
विज्ञापन

कोतवाल निगवेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवती व युवक के परिजनों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई। युवती ने मोहल्ले के लोगों को बताया कि वह झांसी की रहने वाली है और कोंच निवासी युवक पिछले कुछ समय से उसे शादी का झांसा दे रहा था। युवती के मुताबिक पिछले कुछ महीनों से युवक ने उससे संपर्क तोड़ दिया था। इसके बाद वह युवक की तलाश करते-करते कोंच स्थित उसके घर पहुंच गई। उसे जानकारी नहीं थी कि युवक शादीशुदा और तीन बच्चे वाला है।
विज्ञापन

पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। फिलहाल, पुलिस ने युवती को उसके घर भिजवा दिया है। गौरतलब यह भी है कि युवती और युवक अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखते हैं। इस मसले को लेकर हिंदूवादी संगठन भी सक्रिय दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल निगवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि युवती युवक से मिलने आई थी, वह मिला नहीं है और युवती ने अभी कोई तहरीर भी नहीं दी है। वह वापस अपने घर चली गई है। अगर वह तहरीर देती है तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed