फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   You are soft, not weak, you are the name of power, woman

Jalaun News: कोमल है कमजोर नहीं तू शक्ति का नाम ही नारी है

Thu, 23 Feb 2023 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 23 Feb 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
You are soft, not weak, you are the name of power, woman
उरई। शहर में मोहल्ला गणेशगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय में महिला कल्याण विभाग की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

महिला कल्याण अधिकारी अलकमा अख्तर ने कहा कि बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं बालिकाओं को अपनी सुरक्षा स्वयं करने के लिए सशक्त बनाने के उद्देश्य से आत्म सुरक्षा का गुण आवश्यक है। आज के दौर में छात्राएं प्रत्येक क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रही हैं। फिर भी बालिकाएं अकेले बाहर जाने में असुरक्षित महसूस करती हैं।
विज्ञापन

बालिकाओं को स्वयं की सुरक्षा एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए सक्षम बनाया जाना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना , निराश्रित महिला पेंशन योजना, वन स्टॉप सेंटर योजना व टोल फ्री नंबर की जानकारी दी। वन स्टॉप सेंटर से केस वर्कर प्रवीणा ने 181 महिला हेल्पलाइन नंबर, 112 पुलिस हेल्पलाइन , 108 आपातकालीन सेवा, 102 स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर ,1098 चाइल्ड लाइन नंबर, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आदि नंबर तथा सखी वन स्टॉप सेंटर पर मिलने वाली सेवाओं के विषय में जानकारी दी गई। जिला समन्वयक नीतू देवी ने बालिकाओं को गुड टच बेड टच तथा विधवा पेंशन के विषय में जानकारी देकर जागरूक किया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक इरशाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed